Afghanistan vs Pakistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात लगातार बिगड़े जा रहे हैं. बीते दिन पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर्स का निधन हो गया था. जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान के नागरिक, क्रिकटर्स और क्रिकेट बोर्ड में काफी आक्रोश देखने मिल रहा है. इस हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ होने वाली ट्राई सीरीज से हटने का फैसला किया. जिसका अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने भी स्वागत किया था. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका लगा है. अब इस पर पीसीबी का पहला रिएक्शन सामने आया है.
अफगानिस्तान के ट्राई सीरीज से हटने पर पीसीबी का पहला रिएक्शन
पीटीआई की रिपोर्ट के मुचाबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि भले ही अफगानिस्तान ट्राई सीरीज से पीछे हट गया हो लेकिन ये सीरीज निर्धारित समय पर होगी. जिसको लेकर हम अफगानिस्तान का रिप्लेसमेंट खोज रहे हैं, जिसको लेकर दूसरे कई क्रिकेट बोर्ड के साथ उनकी बातचीत चल रही है. जैसे ही तीसरी टीम फाइनल होगी, फिर उसकी घोषणा की जाएगी. 17 नवंबर से इस ट्राई सीरीज का आगाज होगा.
रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ट्राई सीरीज के लिए तीसरी टीम के रूप में नेपाल और यूएई जैसी टीमों पर विचार कर रहा है. लेकिन पीसीबी किसी ऐसी टीम को ट्राई सीरीज में लाना चाहता है जिसने टेस्ट मैच खेले हो.
एशिया कप 2025 से पहले भी हुई ट्राई सीरीज
एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज की मेजबानी की थी, जिसमें अफगानिस्तान और यूएई की टीम शामिल थी. इस ट्राई सीरीज को पाकिस्तान ने जीत लिया था. ऐसे में हो सकता है कि अब एकबार फिर से यूएई ट्राई सीरीज का हिस्सा हो. फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया के बाद अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है.
ये भी पढ़ें:-Pakistan-Afghanistan War 2025: पाकिस्तानी हमले पर भड़के राशिद खान सहित टॉप अफगानी क्रिकेटर, जमकर लगाई लताड़
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बनेगी विलेन?
11 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
35 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
12 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
12 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
13 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
13 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
13 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines