Afghanistan Cricket Team को 9 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। इस मैच को लेकर अफगानिस्तान की टीम जमकर तैयारी कर रही है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी इस मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस बीच अफगानिस्तान के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल अफगानिस्तान के एक स्टार खिलाड़ी को चोट लग गई है, जिसके न रहने से न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कौन है ये दिग्गज खिलाड़ी
चोटिल होने वाले ये स्टार खिलाड़ी अफगानिस्तान के हरफनमौला क्रिकेटर राशिद खान हैं। राशिद खान इन दिनों इंग्लैंड की 100 बॉल की लीग ‘द हंड्रेड’ में खेल रहे हैं। इसी टूर्नामेंट में 2 दिन पहले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज किरोन पोलार्ड ने राशिद खान को एक ओवर में 5 छक्के जड़े थे। अब खबर सामने आ रही है कि राशिद खान चोटिल हो गए हैं। राशिद खान इस टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम से खेल रहे हैं। टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया के माध्यम से राशिद खान के चोटिल होने की जानकारी साझा की गई है। राशिद की ये चोट अफगानिस्तान के लिए बड़ी दिकक्त बन सकती है क्योंकि अफगानिस्तान को अगले महीने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। इस चोट के बाद ये क्लियर नहीं हो पाया है कि राशिद राशिद खान न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं।
टूर्नामेंट में राशिद ने की है बेहतरीन गेंदबाजी
राशिद खान इस टूर्नामेंट में फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने 5 मैच में 9 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, बल्ले से वह इस टूर्नामेंट में थोड़ा कमजोर रहे और केवल 44 रन ही बना पाए थे। राशिद की जगह अब टीम ने क्रिस ग्रीन को शामिल किया है, जो ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर हैं। राशिद खान की टीम ट्रेंट रॉकेट्स टूर्नामेंट से एलिमिनेट भी हो चुकी है। टीम ने 7 मैच खेल लिए हैं, जिसमें टीम को 3 मैच में जीत और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम को आखिरी लीग मैच 14 अगस्त को ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ खेलना है।
ये भी पढ़ें;- 2028 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की एंट्री में कोहली का ‘विराट’ रोल, ऐसे हुआ खुलासा
कब खेला जाएगा मैच
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 9 से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा। ये मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के आयोजन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्टेडियम को संवारने का काम भी तेजी के साथ कर रहा है।
कैसा रहा है पिछला प्रदर्शन
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम पहली बार टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के पिछले प्रदर्शन की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने अपने पिछले 5 मैच में से 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम अपने पिछले 5 टेस्ट मैच में से महज 1 मैच ही जीत सका है, जबकि 4 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें;- विनेश फोगाट का सिल्वर मेडल पक्का! कुश्ती का नियम दिला सकता है करोड़ों भारतीयों को खुशी
अफगानिस्तान के खिलाफ घोषित न्यूजीलैंड की टीम
टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, मिचेल ब्रासवेल , डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, विल ओ रूरकी, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनेर, बेन सीयर्स, केन विलियमसन और विल यंग।
ये भी पढ़ें:- करोड़ों के कैश प्राइज से सरकारी नौकरी तक, ओलंपिक के मेडल विजेताओं को क्या-क्या मिलेगा?
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines