Gulbadin Naib Afghanistan: अफगानिस्तान की टीम 9 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगी। ग्रेटर नोएडा में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम में कुछ बदलाव किए हैं। अफगानिस्तान ने इस टीम से गुलबदीन नायब को बाहर कर दिया है। खास बात यह है कि नायब ने अब तक अफगानिस्तान के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट ही खेला है। उन्होंने अब तक टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है। उन्हें वह पिछले हफ्ते ही 20 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें बाहर कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा में एक कैंप के बाद बोर्ड ने शुक्रवार को खिलाड़ियों लिस्ट को घटा दिया। अब ये टीम 16 खिलाड़ियों की ही रह गई है।
नवीद जादरान भी हुए बाहर
इसी के साथ अफगानिस्तान ने तेज गेंदबाज नवीद जादरान को भी बाहर कर दिया है। वह साइड स्ट्रेन की चोट के कारण बाहर रहेंगे। जादरान को कम से कम तीन से चार सप्ताह तक बाहर रहना होगा। वह 18 सितंबर से यूएई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में शामिल हो सकते हैं। अफगानिस्तान ने इसके अलावा 17 साल तेज गेंदबाज यामा अरब और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद मलिक को भी बाहर कर दिया है। ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच अफगानिस्तान टीम का 10वां टेस्ट मैच होगा।
एक्टिंग की वजह से चर्चा में रहे थे गुलबदीन
आपको बता दें कि ऑलराउंडर गुलबदीन नायब टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी एक्टिंग की वजह से चर्चा में रहे थे। उन पर बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में फेक इंजरी के आरोप लगे थे। ताकि अफगानिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम का फायदा मिल जाए। अनुभवी खिलाड़ी ने अफगानिस्तान के लिए अब तक 82 वनडे और 73 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने
न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम:
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, बहीर शाह महबूब, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, कैस अहमद, जहीर खान, जिया उर रहमान अकबर, शम्स उर रहमान, निजात मसूद, खलील अहमद।
ये भी पढ़ें: Video: Duleep Trophy में 4 बल्लेबाज पास, ये हुए फेल, टीम इंडिया में सिलेक्शन को लेकर फंसा पेंच
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
37 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 8वां विकेट गिरा, तिलक के बाद अक्षर पटेल भी हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines