Afghanistan vs Ireland Test Match: आयरलैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहासटेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। 2018 से 2024 तक इस मैच से पहले आयरलैंड ने छह टेस्ट सीरीज खेली थीं और हार गई थी। इस दौरान टीम ने सात मैच खेले थे और सभी में उसे हार मिली थी। वहीं अब आयरिश टीम ने शुक्रवार 1 मार्च को इतिहास रच दिया है। आयरलैंड ने अफगानिस्तान को यूएई (अबु धाबी) में खेले गए टेस्ट मैच में 6 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला तीसरे दिन ही खत्म हो गया। चारों पारी मिलाकर भी इस मैच में 800 रन नहीं बने। आयरलैंड के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला।
क्या रहा मैच का हाल?
पहली पारी में अफगानिस्तान के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। आयरलैंड के लिए मार्क एडेर ने 5 विकेट लेकर अफगान टीम की कमर तोड़ दी।अफगानिस्तान की पूरी टीम 155 रन पर सिमट गई। क्रेग यंग और कर्टिस कैम्फर को भी 2-2 सफलताएं मिलीं। इसके बाद दूसरी पारी में आयरिश टीम ने 263 रन बनाए और अफगानिस्तान के स्कोर पर 108 रन की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 218 रन बनाकर ढेर हो गई और 110 रन की लीड ली। आयरलैंड को मिला 111 रन का लक्ष्य। अफगानिस्तान ने तीसरे दिन 4 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
आयरलैंड के लिए इस मैच में जीत के हीरो रहे गेंदबाज मार्क एडेर जिन्होंने दोनों पारियों में 8 विकेट झटके। इसके अलावा क्रेग यंग को दोनों पारियों में कुल 5 सफलताएं मिलीं। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो पहली पारी में पॉल स्टर्लिंग ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में कप्तान एंड्रू बालबर्नी ने नाबाद 58 रन की पारी खेली।
आयरलैंड की सभी टेस्ट सीरीज के नतीजे
- आयरलैंड बनाम पाकिस्तान, 2018: 0-1 से पाकिस्तान की जीत
- आफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, 2018-19: 1-0 से अफगानिस्तान की जीत
- इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, 2019: 1-0 से इंग्लैंड की जीत
- बांग्लादेश बनाम आयरलैंड, 2022-23: 1-0 से बांग्लादेश की जीत
- श्रीलंका बनाम आयरलैंड, 2023: 2-0 से श्रीलंका की जीत
- इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, 2023: 1-0 से इंग्लैंड जीती
- अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, 2023/24: आयरलैंड की 1-0 से जीत
यह भी पढ़ें- IVPL में वीरेंद्र सहवाग का दिखा जलवा, पर टीम को नहीं दिला पाए जीत; नमन की पारी पड़ी भारी
यह भी पढ़ें- IPL 2024: आईपीएल के टिकट बिक्री पर बड़ा अपडेट, मुंबई इडियंस के फैंस के लिए खुशखबरी
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
1 hr agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
3 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
5 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
12 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines