Afghanistan vs Ireland Test: क्रिकेट की दुनिया में आप लोगों ने भाई-भाई की जोड़ी अक्सर देखी होगी। वहीं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक बाप-बेटे की जोड़ी के बारे में भी सुना होगा। मगर चाचा-भतीजे की जोड़ी का क्रिकेट मैदान पर होना ज्यादा प्रचिलित नहीं है। वहीं जब वह चाचा और भतीजे साथ में खेल रहे हों तो यह अपने में ही काफी खास हो जाता है। ऐसा ही एक खास लम्हा क्रिकेट के मैदान पर 28 फरवरी बुधवार के दिन देखने को मिला। यह मौका था आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का। इस मैच में अफगानिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे दो जादरान। इसमें से एक था चाचा और दूसरा था भतीजा। लेकिन आपको एक चीज और जानकार हैरानी होगी कि यहां भतीजा चाचा से ज्यादा अनुभवी है।
कौन हैं यह चाचा-भतीजे?
जी हां हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान के लिए दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे 35 वर्षीय नूर अली जादरान और और टीम के लिए टी20 में कप्तानी कर चुके और सातवां टेस्ट मैच खेल रहे इब्राहिम जादरान की। 22 वर्षीय इब्राहिम उम्र में नूर अली जादरान से काफी छोटे हैं लेकिन वह अनुभव में अपने चाचा नूर अली जादरान से आगे हैं। रिश्ते में नूर अली जादरान इब्राहिम जादरान के चाचा लगते हैं। आयरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में नूर अली जादरान 7 रन बनाकर ही आउट हो गए। मगर इब्राहिम ने शानदार अर्धशतक ठोका और 53 रन की पारी खेली।
चाचा से ज्यादा अनुभवी हैं भतीजे जादरान
अगर दोनों के अनुभव की बात करें तो नूर अली जादरान उम्र में जरूर बड़े हैं मगर उन्होंने अफगानिस्तान के लिए दो टेस्ट, 51 वनडे और 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। नूर ने 2009 में इंटरनेशनल डेब्यू वनडे फॉर्मेट से किया था। यानी उस वक्त इब्राहिम जादरान सिर्फ 7 या 8 साल के ही थे। इसके बाद इब्राहिम जादरान ने 2019 में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल अपने चाचा से ज्यादा खेले हैं। वहीं वनडे में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। नूर ने फरवरी 2024 में टेस्ट डेब्यू किया तो इब्राहिम ने सितंबर 2019 में टेस्ट डेब्यू किया था।
नूर अली जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 2 टेस्ट मैच की 3 पारियों में सिर्फ 85 रन बनाए हैं। जबकि इब्राहिम जादरान 7 मैचों में 500 से अधिक रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक भी शामिल हैं। वनडे इंटरनेशनल में नूर ने 51 मैचों में 1216 रन बनाए। तो इब्राहिम ने 31 मैच खेलकर 1357 रन बना लिए। इस मामले में भी वह चाचा से आगे निकल गए। टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो नूर अली जादरान ने 22 मैचों में 586 रन बनाए। जबकि इब्राहिम जादरान ने 33 मैचों में 786 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- आखिरी समय में बदल दिया टेस्ट मैच का स्थान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
यह भी पढ़ें- ICC Rankings: ध्रुव जुरेल का आईसीसी रैंकिंग में जलवा, गिल और जायसवाल को भी हुआ फायदा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines