Champions League T20: साल 2014 तक IPL और दुनिया भर की टीमों को मिलाकर एक लीग होती थी। इसे चैंपियंस लीग टी20 के नाम से जाना जाता था। इस टूर्नामेंट में तब की 8 टीमों के साथ ही इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टी20 टीमें शामिल होती थीं। 2014 में CLT20 को बंद कर दिया गया था। हालांकि, अब यह लीग फिर से हो सकती है। BCCI के अलावा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने CLT20 को दोबारा शुरू करने में रुचि दिखाई है।
चेन्नई ने 2 बार जीता खिताब
2014 में आखिरी बार चैंपियंस लीग टी20 का आयोजन हुआ था। तब चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी थी और खिताब अपने नाम किया था। उस सीजन भारत की ओर से 3, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से 2-2 और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड से 1-1 टीम ने हिस्सा लिया था। CLT20 की शुरुआत 2009 में हुई थी। इस दौरान कुल 6 सीजन खेले गए। भारत ने 4 और दक्षिण अफ्रीका ने 2 सीजन की मेजबानी की। CSK और MI ने 2-2 बार, आस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स ने 1-1 बार खिताब अपने नाम किया है।
क्रिकेट विक्टोरिया के CEO कही ये बात
क्रिकेट विक्टोरिया के CEO निक कमिंस कहा कि टूर्नामेंट के लिए खचाखच भरे क्रिकेट कैलेंडर में एक विंडो ढूंढना सबसे बड़ी चुनौती होगी। कमिंस ने मंगलवार को मुंबई में हुए एक इवेंट में कहा, “मुझे लगता है कि चैंपियंस लीग अपने समय से आगे थी। उस समय टी20 परिदृश्य पर्याप्त परिपक्व नहीं था। मुझे लगता है कि यह अब है। मुझे पता है कि चैंपियंस लीग के बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, ECB और BCCI के बीच सक्रिय बातचीत चल रही है।”
CLT20 के विजेता
2009: न्यू साउथ वेल्स ब्लूज
2010: चेन्नई सुपर किंग्स
2011: मुंबई इंडियंस
2012: सिडनी सिक्सर्स
2013: मुंबई इंडियंस
2014: चेन्नई सुपर किंग्स
ये भी पढ़ें: DC vs KKR Playing 11: कोलकाता में होगी इस मैच विनर की वापसी, दिल्ली विनिंग कॉम्बिनेशन से करेगी छोड़छाड़?
ये भी पढ़ें: DC vs KKR Head To Head: दिल्ली और कोलकाता में देखने को मिलती है कांटे की टक्कर, जान लीजिए आंकड़े
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
6 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
6 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines