ACC T20 Emerging Asia Cup 2024: एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में इंडिया ए ने अपने दूसरे मुकाबले में यूएई की टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए ने पाकिस्तान को हराया था। वहीं टीम इंडिया की जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला है। वहीं अब सेमीफाइनल की रेस भी रोमांचक होती दिखाई दे रही है।
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
एसीसी टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में यूएई को हराकर इंडिया ए ने सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया ने यूएई को हराने के साथ अब पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है। इससे पहले इंडिया की टीम ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अब न्यूजीलैंड पर होगा पलटवार, पुणे में काम करेगा विराट कोहली का प्लान!
लेकिन अब टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल करने के बाद भारत पहले पायदान पर आ गया है। दूसरी तरफ यूएई की इस टूर्नामेंट में ये पहली हार है, फिलहाल यूएई की टीम दूसरे पायदान पर आ गई है। यूएई के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है।
अभिषेक शर्मा ने मचाया धमाल
यूएई के खिलाफ टीम इंडिया के धाकड़ युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 24 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए थे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 107 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रसिख सलाम ने 3 विकेट चटकाए थे। वहीं इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने 10.5 ओवर में महज 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, पुणे टेस्ट में धमाल मचाने को तैयार धाकड़ खिलाड़ी
संबंधित खबरें
अभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
14 mins agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
1 hr agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
1 hr agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
2 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
3 hrs agoLIVE: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन, अभिषेक शर्मा मचा रहे धमाल
3 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
4 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
5 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines