---विज्ञापन---

Asia Cup 2024: इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत, शेड्यूल का हुआ ऐलान

Asia Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भिड़ंत होने वाली है। ये मैच ओमान क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है।

---विज्ञापन---

India vs Pakistan: इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया A का ऐलान कर दिया है। एशिया कप के लिए टीम की कमान तिलक वर्मा को दी गई है। उनके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन इस बार एशियन क्रिकेट काउंसिल ओमान में कर रही है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 19 अक्टूबर से करेगी, जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखेने को मिलेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

एशिया कप 2024 में भारतीय अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 19 अक्टूबर को होने वाला है। वहीं भारतीय टीम दूसरा मैच यूएई के खिलाफ 21 अक्टूबर को भिड़ेगी। जबकि लीग चरण का आखिरी मुकाबला मेन इन ब्लू को मेजबान देश ओमान के साथ खेलना है। ये सभी मैच ओमान क्रिकेट अकादमी में खेले जाएंगे।
25 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल मैच, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भी 25 अक्टूबर को ही खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला रविवार को 27 अक्टूबर को खेला जाना है। टूर्नामेंट में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी भाग लेंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढे़: करो या मरो मैच में रेणुका सिंह का चला जादू, 2 गेंदों में झटके दो विकेट, तहस-नहस किया ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर

IPL 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका

इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए उन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिन्होंने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। बोर्ड ने अभिषेक शर्मा के अलावा आयुष बदोनी और प्रभसिमरन जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया है। अभिषेक को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टेस्ट सीरीज में भी मौका दिया गया था। लेकिन वह इस सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल सके। उनके अलावा दिल्ली प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले आयुष बदोनी भी इंडिया A दल का हिस्सा हैं।

---विज्ञापन---

एशिया कप 2024 के लिए भारतीय दल

तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह, अनुज रावत, नेहल वढेरा, अंशुल कंबोज, रितिक शौकीन, वैभव अरोड़ा, रासिख सलाम , साई किशोर, राहुल चाहर, आकिब खान।

ये भी पढ़ें: Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह, जानें सरफराज या राहुल में किसे मिलेगा मौका

---विज्ञापन---

First published on: Oct 14, 2024 02:43 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola