हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बीच नए टूर्नामेंट की तारीख आई सामने, MI और RCB के खिलाड़ी भी दिखाएंगे अपना दम

Abu Dhabi T10 League: भारत में इन दिनों आईपीएल की धूम देखने को मिल रही है. इसी बीच एक और टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के खिलाड़ी भी खेल चुके हैं. ये लीग एक नए बदलाव के साथ फैंस के सामने आने वाली है.

विज्ञापन

Abu Dhabi T10 League: आईपीएल 2026 के बीच एक और क्रिकेट टूर्नामेंट के नए सीजन की तारीख सामने आ चुकी है. ये टूर्नामेंट टी 20 फॉर्मेट में नहीं बल्कि टी 10 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो कि फैंस के लिए और भी ज्यादा रोमांचक होगा. यहां हम अबू धाबी टी 10 लीग की बात कर रहे हैं. लीग का नया सीजन नए मैनेजमेंट के साथ शुरू होने वाला है. अभी तक लीग के सभी सीजन का आयोजन टी 10 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की तरफ से किया जाता था लेकिन अब इसको सरकारी स्वामित्व और सरकार द्वारा प्रबंधित निकाय ने टेकओवर कर लिया है. अब अबू धाबी क्रिकेट और खेल केंद्र (ADCSH) ने इस लीग के ज्यादातर स्टेक ले लिए हैं.

कब से शुरू होगा Abu Dhabi T10 League का नया सीजन?

अबू धाबी टी 10 लीग के नए सीजन की शुरुआत 7 नवंबर से होने वाली है तो वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 20 नवंबर को होगा. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले अबू धाबी में जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. सरकार के हाथ में आने के बाद पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. ये टूर्नामेंट का 10वां सीजन है. 14 दिनों तक होने वाले इस टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेलने के लिए उतरेंगे और 8 फ्रेंचाइजी एक खिताब के लिए लड़ती हुई नजर आएंगी.

टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे IPL के सितारे

आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ी अबू धाबी टी 10 लीग में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. आरसीबी के लिए खेलने वाले फिल सॉल्ट और मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले शरफेन रदरफोर्ड भी इस लीग में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस टूर्नामेंट में जोस बटलर और निकोलस पूरन जैसे इंटरनेशनल लेवल के प्लेयर भी खेल चुके हैं. 

विज्ञापन

अबू धाबी टी 10 लीग में एक बड़े बदलाव को लेकर संबोधित करते हुए एडीसीएसएच के बोर्ड के अध्यक्ष और महासचिव आरिफ अल अवानी ने कहा, “ये टूर्नामेंट के लिए एक नई शुरुआत होगी. टूर्नामेंट ने बहुत ही कम समय में लोकप्रियता हासिल की है और लगातार आगे बढ़ रही है.”

ये भी पढ़िए- ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होंगे रोहित शर्मा? ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं टीम इंडिया में उनकी जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola