Abhishek Sharma: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने गुरुवार (17 सिंतबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में अपने बल्ले से तबाही मचाते हुए रिकॉर्ड बुक हिला दी. अभिषेक ने महज 30 गेंदों पर तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उन्होंने 34 गेंदों पर 108 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 10 गंगनचुंबी छक्के भी जड़े.
30 गेंदों पर सेंचुरी लगाने के साथ अभिषेक अब भारत के लिए सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हिटमैन का रिकॉर्ड तोड़ने पर अभिषेक ने बड़ा बयान दिया है.
रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने पर अभिषेक का बड़ा बयान
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने करीब 9 साल पहले भारत के लिए सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. रोहित ने साल 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों शतक जड़ा था. हालांकि, अब अभिषेक ने रोहित से 5 गेंदें कम 30 गेंदों पर सेंचुरी लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. अभिषेक अब भारत के लिए सबसे तेज टी20I शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने पर अभिषेक ने BCCI को दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिटमैन का रिकॉर्ड तोड़ना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. अभिषेक ने कहा, “मुझे आज भी याद है कि रोहित पाजी किस तरह T20 क्रिकेट खेलते थे. घर पर उन्हें खेलते हुए देखना मुझे बहुत पसंद था और उस रिकॉर्ड को तोड़ना फिलहाल मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है.”
ये भी पढ़ें- शेफाली वर्मा ने हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में सबसे सिक्स लगाने वाली बनीं बल्लेबाज
तोड़ा फिन एलन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज टी20I शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक का 30 गेंदों पर सेंचुरी किसी फुल मेंबर टीम के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक है. इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 33 गेंदों पर शतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की थी.
हालांकि, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एस्टोनिया के साहिल चौहान ने 27 गेंदों पर और तूर्की के मुहम्मद फहाद ने 29 गेंदों पर शतक जड़ा है, लेकिन फुल मेंबर देशों में अभिषक 30 गेंदों पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा, उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान कई और भी रिकॉर्ड अपने नाम किए. अभिषेक ने पावरप्ले में सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाकर मेंस टी20 इंटरनेशनल मैचों में पावरप्ले में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया.
T20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक
- 27 – साहिल चौहान (एस्टोनिया)
- 29 – मुहम्मद फहाद (तुर्की)
- 30 – अभिषेक शर्मा (भारत)
- 33 – जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया)
- 33 – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
- 33 – फिन एलन ( साउथ अफ्रीका)
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्रायडन कार्स पर लगे मारपीट के आरोप खारिज, पुलिस ने बंद की जांच, ECB लेगा सख्त एक्शन?
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines