Abhishek Sharma: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को हरारे में खेला जा रहा है. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. वह खासा कमाल नहीं कर सके. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला. उन्होंने एक भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेली. अब अभिषेक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा टॉप-7 भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने किसी भी टी-20 सीरीज में सबसे कम रन बनाए हैं, जिसमें कम से कम 3 मैच खेले गए हैं. अभिषेक शर्मा से पहले ये रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था, जब वह साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 रन ही बना पाए थे. इस सीरीज में अभिषेक के बल्ले से 3 पारियों में केवल 11 रन निकले थे.
इसके अलावा अभिषेक शर्मा लगातार 4 टी-20आई में दहाई का आंकड़ा नहीं छूने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में भी वह 3 रन बनाकर आउट हुए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 में अब जगह ले सकता है ये स्टार
वैभव ने खेली धांसू पारी
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 49 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली थी. वहीं, अंत में रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 25 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 4 गेंदों में 2 रन बनाए थे. भारत ने इस तरह जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 ओवर में 192/5 रन बनाए हैं. भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर चुकी है, जबकि दूसरे मैच को भारत ने 90 रनों से जीता था. टीम की निगाहें क्लीन स्वीप पर टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद से इन 8 युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, सिर्फ 1 ने ही किया है निराश
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines