Cheteshwar Pujara on Abhishek Sharma: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. अभिषेक ने हाल ही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उन्होंने 30 गेंदों पर 69 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने महज 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के भी लगाए. इस पारी के दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए.
इसी के साथ वह टी20I क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने अभिषेक के इस धमाकेदार पारी की जमकर तारीफ की है. पुजारा ने अभिषेक की तुलाना वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल से करते हुए कहा कि उनका नाम भी लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले पुजारा?
साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और बेहद कम समय में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. वह सिर्फ साल 2026 में अब तक खेले 32 मैचों में 29.70 के औसत और 206.50 के स्ट्राइक रेट से 921 रन बना चुके हैं और टी20I क्रिकेट में 2000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है. अभिषेक के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चेतेश्वर पुजारा ने उन्हें संभवत: भारत के लिए खेलने वाले अब तक के सबसे महान टी20 बल्लेबाज बताया है. पुजारा ने जियोस्टार पर कहा, “किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लेगा. लेकिन जिस तरह से अभिषेक ने प्रदर्शन किया है, मुझे लगता है कि वह शायद टीम इंडिया के अब तक के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ियों में से एक है.”
क्रिस गेल से की अभिषेक की तुलना
पुजारा ने अभिषेक की तुलना टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल से की है. पुजारा का मानना है कि अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसके कारण उनका नाम लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा, “अभिषेक का नाम लंबे समय तक याद रखा जाएगा. जब हम टी20 फॉर्मेट की बात करते हैं तो तुरंत वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम याद आता है. अभिषेक में भी वैसी ही क्षमता है.”
उन्होंने आगे कहा, “खासकर इंदौर में जिस तरह से उन्होंने परिपक्वता दिखाई, थोड़ा समय लेकर, भले ही 5 या 6 गेंदें उनके लिए काफी समय होती हैं, इससे पता चलता है कि वे अपने खेल को थोड़ा बेहतर समझ रहे हैं, विपक्षी टीम की ताकत को पहचान रहे हैं और उसी के अनुसार बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब हैदराबाद में वे उस मैदान पर काफी खेल चुके हैं और यह अनुभव और मैदान से परिचित होना टी20 में भी मायने रखता है.”
ये भी पढ़ें- WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? ऑस्ट्रेलिया की साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद जानिए पूरा समीकरण
अभिषेक शर्मा का शानदार टी20I करियर
26 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. अभिषेक ने भारत के लिए अब तक कुल 65 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 32.83 के औसत और 195.95 के स्ट्राइक रेट से 2036 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सिर्फ छठे भारतीय मेंस क्रिकेटर हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने ही ये कारनामा किया है.
ये भी पढ़ें- ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
19 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
37 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
51 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines