हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: बैक टू बैक शतक ठोककर स्टार बल्लेबाज ने पेश की दावेदारी, दूसरे टेस्ट में मिल सकता है टीम इंडिया में मौका

IND vs BAN: बीसीसीआई ने अभी तक बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में एक बल्लेबाज को दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि इस बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी में बैक टू बैक शतक लगाया है।

विज्ञापन

IND vs BAN: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज में भाग ले रही है। पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जा रहा है। हालांकि इस मैच की पहली पारी में कई भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप हुए। केएल राहुल, शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे सितारों ने बड़ी पारी नहीं खेली। वहीं दूसरी ओर दलीप ट्रॉफी का भी आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में अभिमन्यु ईश्वरन ने बैक टू बैक शतक जड़कर टीम इंडिया के लिए दरवाजा खटखटाया है।

दूसरे टेस्ट मैच में मिल सकता है मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अब तक दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। हालांकि दूसरे टेस्ट के लिए बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिल सकता है, जो इन दिनों दलीप ट्रॉफी में इंडिया B की ओर से कमाल कर रहे हैं। ईश्वरन इंडिया B की कप्तानी भी कर रहे हैं। उन्होंने इंडिया D के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम के लिए हुंकार भरी। 29 साल के अभिमन्यु ने इस मैच में 170 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया।

इंडिया C के खिलाफ भी मचा चुके हैं तहलका

इससे पहले खेले गए मुकाबले में अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया C के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया था। उन्होंने 286 गेंदों में 157 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 14 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया था। वे लगातार घरेलू टूर्नामेंट में रन बना रहे हैं। रणजी ट्रॉफी 2023-24 में भी उन्होंने 2 मैच की 3 पारियों में 66.99 की औसत के साथ 337 रन बनाए थे। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 200* रन रहा था।

विज्ञापन

अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बनाया जा चुका है। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2023 में खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में मौका मिला था। लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी थी।

ये भी पढ़ें: VIDEO: भारत-बांग्लादेश सीरीज के बीच दलीप ट्रॉफी में फेल हुए ईशान किशन, वापसी का रास्ता हुआ मुश्किल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola