Irani Cup 2024: ईरानी कप 2024 में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेल रहे सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन की जोरदार फॉर्म जारी है। दलीप ट्रॉफी की शानदार फॉर्म को इस टूर्नामेंट में भी जारी रखते हुए ईश्वरन ने मुंबई के खिलाफ अपने करियर की 26वीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी जड़ी। लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 537 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था।
इसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया की शुरुआत खराब रही और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद ईश्वरन ने पारी संभाली और 117 गेंदों पर शतक पूरा किया। ईश्वरन का शतक सही समय पर आया है, जिसकी वजह से सिलेक्टर्स उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में मौका दे सकते हैं, साथ ही उन्हें आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:- 3 भारतीय खिलाड़ी जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं हुए आउट, एक था धोनी का ‘डुप्लीकेट’
दलीप ट्रॉफी में जमकर गरजा था ईश्वरन का बल्ला
बता दें कि पिछले महीने खेली गई दलीप ट्रॉफी में ईश्वरन का प्रदर्शन शानदार रहा था, जहां उनके बल्ले से दो शतक के दम पर 309 रन निकले थे। टूर्नामेंट में इंडिया बी के लिए खेले ईश्वरन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे। ईश्वरन का यह शतक इस सीजन का उनका चौथा शतक है, जिसमें रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक भी शामिल है।
कैसा है ईश्वरन का करियर?
उन्होंने अब तक 98 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 49 से ज्यादा की औसत से 7300 से ज्यादा रन बनाए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ईश्वरन को टेस्ट टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर चुना जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, ईश्वरन, गायकवाड़ और साई सुदर्शन के बीच ज्यादा अंतर नहीं है और इस वजह से इन तीनों में से ही किसी एक को तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- कौन हैं जाफर चौहान? न लिस्ट ए और न हंड्रेड में खेला क्रिकेट, पहली बार इंग्लैंड टीम में हुई एंट्री
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
13 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
23 mins agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
37 mins agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
46 mins agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
1 hr agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
2 hrs agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
3 hrs agoसूर्यांश शेडगे ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ किया कमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines