Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने हाल ही में बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में भाग लिया। उन्होंने लगभग 360 दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की और धमाल मचाया। शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया और तब से उनकी चर्चा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए होने लगी। चोट की वजह से शमी को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया था। लेकिन अब इस खिलाड़ी ने रणजी में भौकाल काट कर भारतीय टीम में अपनी वापसी की मजबूत दावेदारी पेश की है। हालांकि पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा को लगता है कि शमी अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं।
शमी पूरी तरह फिट नहीं- आकाश चोपड़ा
भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय गेंदबाजी विभाग अनुभवहीन नजर आती है। ऐसे में भारतीय फैंस जल्द से जल्द शमी को टीम इंडिया में देखना चाहते हैं। लेकिन आकाश चोपड़ा के मुताबिक शमी पूरी तरह अभी फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि
शमी को इतनी जल्दी टेस्ट क्रिकेट में शामिल करना एक संदिग्ध फैसला होगा, क्योंकि उन्होंने पिछले एक साल से कोई मैच नहीं खेला है। आप एक साल के बाद एक मैच खेलते हैं और अचानक शमी को टेस्ट मैच में शामिल कर देते हैं, यह उचित नहीं होगा। अगर मैच के दौरान कोई ब्रेकडाउन होता है या फॉर्म में नहीं होता है, तो हर कोई पूछेगा कि शमी को खेलने के लिए इतनी बेचैनी क्यों थी?
इसके अलावा आकाश ने माना कि शमी को ऑस्ट्रेलिया में चोट से उबरने के लिए समय लग सकता है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के मैदान बहुत नरम हैं, इसलिए चोट के दोबारा होने की संभावना है। मैं कहूंगा कि शमी को और समय लेना चाहिए। हम सभी चाहते हैं कि शमी जल्द से जल्द खेलें, लेकिन हमें उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। जाहिर है कि शमी अगर दोबारा चोटिल हो जाते हैं तो वह चैंपियंस ट्रॉफी मिस कर सकते हैं। ये भारत के लिए बड़ा खतरा होगा।
बता दें कि शमी विश्व कप 2023 फाइनल के बाद से इंटरनेशनल मंच पर नजर नहीं आए हैं। तेज गेंदबाज इंजरी की वजह से एक्शन से दूर था। हालांकि मध्य प्रदेश के खिलाफ शमी की ओर से घातक गेंदबाजी देखी गई। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था।
ये भी पढ़ें: VIDEO: मुंबई इंडियंस के निशाने पर ये 5 धुरंधर! ऑक्शन में बरसेगा पैसा
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
10 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
22 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
31 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
52 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
55 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines