DC vs MI: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की पिक्चर सुपरहिट रही। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई ने 12 रनों से बाजी मारी। बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने धमाल मचाया, तो गेंद से करण शर्मा की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोला। आईपीएल 2025 में यह मुंबई की दूसरी जीत रही। हालांकि, जीत के बावजूद आकाश चोपड़ा ने मुंबई खेमे की बड़ी कमजोरी को उजागर किया है। ऐसी कमजोरी जिसका समाधान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ही कर सकते हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 205 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 193 रन बनाकर ढेर हो गई।
आकाश ने उजागर की बड़ी कमजोरी
मुंबई की जीत के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, “भले ही यह मैच मुंबई इंडियंस जीतने में सफल रही, लेकिन सच यह है कि उन्होंने 25 रन कम बनाए। 6 ओवर के बाद आपका स्कोर 59/1 था और उसके बाद आपने लगातार 10 के रनरेट से रन बनाए और ऑलआउट भी नहीं हुए। विल जैक्स को सिर्फ एक ही गेंद खेलने का मौका मिला। इसका मतलब यह है कि आपने 20 ओवर का पूरी तरह से इस्तेमाल किया। हर किसी ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने कुछ रन कम बनाए।”
आकाश ने आगे कहा,” अगर आपने 10 ओवर में 100 रन बनाए हैं, तो आपको 225 या 250 तक के स्कोर तक पहुंचना चाहिए। मेरे हिसाब से रोहित शर्मा का रन ना बनाना मुंबई के लिए अब गंभीर इशू हो गया है। मुंबई को इसके बारे में सोचना चाहिए। नमन धीर जो मुंबई की ओर से सबसे अच्छा खेल रहे हैं उनको बेहद कम गेंदें खेलने का मौका मिला। कुछ भी चीजें काम नहीं करेंगी जब तक रोहित रन नहीं बनाएंगे। चीजों को बदलना होगा।”
रोहित का फ्लॉप शो जारी
रोहित शर्मा का बल्ला आईपीएल 2025 में बुरी तरह से फ्लॉप रहा है। हिटमैन इस सीजन खेले 5 मैचों में सिर्फ 56 रन ही बना सके हैं और उनका औसत 11.20 का रहा है। दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी हिटमैन ने शुरुआत तो दमदार अंदाज में की, लेकिन 18 रन बनाने के बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे।
संबंधित खबरें
T20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
23 mins agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
1 hr agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
3 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
3 hrs agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
5 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines