'पाकिस्तानियों की छोटी-छोटी खुशियां…', पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने शहबाज शरीफ का उड़ाया मजाक, वायरल हुआ पोस्ट

Pakistan vs Australia: ऑस्ट्रेलिया से मिली जीत के बाद पाकिस्तान की खुशी सातवें आसमान पर है. इस जीत में पाकिस्तान के पीएम भी शामिल हो गए हैं. ऐसे में भारत के 2 पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का सरेआम मजाक उड़ा दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Pakistan vs Australia: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 29 जनवरी को खेला गया. पाकिस्तान ने 22 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पाकिस्तान की इस जीत के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा और आकाश चोपड़ा ने उनका सरेआम मजाक उड़ा दिया.

विज्ञापन

पाकिस्तानी पीएम का उड़ा मजाक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने पहला मुकाबला जीता, जिसके बाद शाहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर इस क्षण को देश का गौरव बताया. उन्होंने लिखा “पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम पाकिस्तान को बधाई… देश के लिए गर्व का क्षण.”

विज्ञापन

अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की इस पोस्ट का अजय जडेजा ने मजाक उड़ाया और लिखा “पाकिस्तानियों की छोटी-छोटी खुशियां. द्विपक्षीय श्रृंखला का पहला मैच जीतने के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री का ट्वीट देखा है.

विज्ञापन

अजय जडेजा के अलावा आकाश चोपड़ा ने भी पाकिस्तानी पीएम की इस पोस्ट का मजाक उड़ाया और एक्स पर लिखा “यह ऑस्ट्रेलिया की बी टीम के खिलाफ एक द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है. कई प्रमुख खिलाड़ी इसमें नहीं खेल रहे हैं. और 170 रनों के मैच में 20 रनों की जीत को किसी भी तरह से ‘रोमांचक’ नहीं कहा जा सकता”.

चर्चा में पाकिस्तान

पाकिस्तान इन दिनों क्रिकेट के गलियारों में चर्चा में हैं. पाकिस्तान ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि वह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा या नहीं. पीसीबी ने ये फैसला पूरी तरह पाकिस्तानी सरकार पर छोड़ दिया है. बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने विश्व कप का बायकॉट न करने की धमकी दी थी. इसके बाद मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी. हालांकि उन्होंने अभी स्पष्ट नहीं किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ