Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेल रही है। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद खेले जा रहे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के 7 खिलाड़ी पहली बार खेलते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को खिताब का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। आप भी ये जानकर हैरान हो रहे होंगे कि 7 खिलाड़ी कौन से हैं जो पहली बार खेल रहे हैं। तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।
ये खिलाड़ी पहली बार खेल रहे चैंपियंस ट्रॉफी
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में ऐसे 7 खिलाड़ी शामिल हैं जो पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे हैं। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और हर्षित राणा ने इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया है। इनके अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा पहले भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा रह चुके हैं।
अर्शदीप के बाहर होने पर सब हैरान!
इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप के खेलने को लेकर हर किसी को उम्मीद थी लेकिन मैनेजमेंट ने उनको मौका नहीं दिया। उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। हर्षित राणा ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में ही वनडे में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक केवल 3 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 6 विकेट दर्ज हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11
तंजिद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
ये भी पढ़िए- रोहित शर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि, एमएस धोनी को इस मामले में छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
34 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines