ओलंपिक में अब इन सात खेलों का आयोजन नहीं होता है। फोटोः @Olympics
---विज्ञापन---
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक इस समय अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में है। इससे जुड़े अजीब और मनोरंजक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ओलंपिक में पहले ऐसे भी खेल थे, जो बहुत उबाऊ और खतरनाक थे, हालांकि एक-दो बार के आयोजनों के बाद इन्हें बंद कर दिया गया। आइए जानते हैं इनके बारे में -
ये खेल में 1900 ओलंपिक का हिस्सा रहा। इस स्पर्धा में लोग ज्यादा से ज्यादा कबूतर मारते थे।
5. दौड़ते हिरण को मारना
ये खेल 1908 से 1948 तक ओलंपिक का हिस्सा रहा। ये एक टारगेट शूटिंग स्पर्धा थी। इस इवेंट के दो स्वरूप थे। इसमें खिलाड़ी को सिंगल शॉट और डबल शॉट में हिस्सा लेने का मौका मिलता था। हालांकि 1948 के बाद इसे बंद कर दिया गया।
6. रस्सी चढ़ना
रस्सी चढ़ने का खेल सात ओलंपिक का हिस्सा रहा। शायद ओलंपिक कमिटी ने इसे इसलिए बंद कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि जिम्नाटिक्स इस खेल के मुकाबले ज्यादा आकर्षक है।
7. मोटर बोट रेसिंग
यह 1908 में आयोजित ओलंपिक का हिस्सा थी। हालांकि इसके आयोजन में मौसम का रोल बहुत अहम होता था। हालांकि बहुत सारे लोग इसके ओलंपिक इवेंट होने पर भी सवाल उठाते थे।