IND vs SL: दूसरे मैच में टीमों की प्लेइंग-11 में क्या होगा बदलाव? मैच पर छाया बारिश का संकट

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, टीमों की प्लेइंग-11 में भी बदलाव हो सकता है। 

IND vs SL 1ST ODI

IND vs SL 1ST ODI Weather

IND vs SL ODI Cricket  Series: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज में आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहा था। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की तैयारी में होंगे। इस बीच आइए जानते हैं आज कोलंबो में मौसम कैसा रहेगा और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 किस तरह की होगी।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम की वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार दूसरे वनडे मैच में गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। मैच धुलने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कोलंबो में खेल शुरू होने से लगभग तीन घंटे पहले से ही 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना है। राहत की बात ये है कि कोलंबो में जल निकासी की व्यवस्था बहुत अच्छी है और बारिश रुकने के तुरंत बाद खेल शुरू हो सकता है। हालांकि, पूरे दिन लगातार बारिश होने की उम्मीद है। अगर ये पूर्वानुमान सच होता है तो 50 ओवर का पूरा खेल कराना बहुत मुश्किल होगा। अगर लगातार बारिश होती है तो एक छोटा खेल भी मुश्किल होगा।

दूसरे वनडे मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह

श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानागे, डुनिथ वेलालेज, जेफरी वेंडरसे, अकिला धनंजय, महेश थीक्षाना और असिथा फर्नांडो

वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, खलील अहमद, रियान पराग और हर्षित राणा

श्रीलंका: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, असिथा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, कामिंडु मेंडिस, निशान मदुष्का, महेश थीक्षाना और ईशान मलिंगा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ