Rohit Sharma: IPL 2024 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अपने IPL करियर का 250वां मैच खेल रहे रोहित ने मुकाबले में आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू किए। मुकाबले में 2 छक्के लगाते ही वह मुंबई इंडियंस की ओर से IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है।
IPL में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले MI के बल्लेबाज
225 – रोहित शर्मा
223 – कीरोन पोलार्ड
104 – हार्दिक पांड्या
103- ईशान किशन
95- सूर्यकुमार यादव*
IPL में 6500 रन पूरे हुए
मुकाबले में 28 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने एक और उपलब्धि पर कब्जा जमाया। उनके लीग में 6500 रन पूरे हुए। वह IPL में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर यह कीर्तिमान बना चुके हैं।
विराट कोहली: 7624 रन
शिखर धवन: 6769 रन
डेविड वॉर्नर: 6563 रन
रोहित शर्मा: 6508 रन
सुरेश रैना: 5528 रन
रोहित ने बनाए 36 रन
मुकाबले में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 25 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने उन्हें हरप्रीत बरार के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही रोहित इस सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 7 मुकाबलें में अब तक 297 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: दीपक चाहर की चोट पर स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया अपडेट, जानिए कब वापसी करेगा तेज गेंदबाज
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जीत की पटरी पर लौटने के लिए RCB आजमाएगी खास टोटका! अगले मैच में करेगी ये बदलाव
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
10 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
42 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines