श्रीलंका से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक क्रिकेट कोच की हत्या कर दी गई है. 62 साल के कोच सुमित फर्नांडो की अपने ही खिलाड़ियों से लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उनकी जान चली गई. सुमित फर्नांडो श्रीलंका के कई इंटरनेशनल खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके हैं. बताया जा रहा है कि पानी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद खिलाड़ियों ने कोच को पीटा और उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
8 अगस्त का है मामला
सुमित फर्नांडो 8 अगस्त को ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब में मौजूद थे, जहां पर पानी को लेकर खिलाड़ियों से उनकी बहस हो गई. इसके बाद खिलाड़ियों ने उन्हें कथित तौर पर पीट दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस घटना से जुड़े 17 साल के क्रिकेटर को गिरफ्तार किया है.
कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किए जाने के बाद 17 साल के इस क्रिकेटर को 17 अगस्त तक के लिए बाल देखभाल सेवा विभाग की निगरानी में रहने का आदेश दिया गया है. पुलिस के मुताबिक झड़प के समय कोच ने कथित तौर पर एक खिलाड़ी पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसके बाद 17 साल के खिलाड़ी ने कोच को पीट दिया और उन्होने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. फर्नांडो श्रीलंका के वनडे कप्तान कुसल मेंडिस समेत कई खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके हैं.
ये भी पढ़ें: Exclusive: रोहित शर्मा का आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना मुश्किल
पुलिस कर रही है जांच
फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि कोच फर्नांडो को पहले से ही दिल की बीमारी थी. पुलिस अधिकारियों ने कोच के शव की जांच भी करवाई है. कोच का अंतिम संस्कार गुरुवार 13 अगस्त को किया जा चुका है. हालांकि उनकी रिपोर्ट आना फिलहाल बाकी है. बता दें कि भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर ही गई हुई है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाना है. मुकाबला गॉल में खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले ये खबर चौंकाने वाली है.
ये भी पढ़ें: हरभजन ने लियोनेल मेसी का उदाहरण देकर रोहित-विराट पर कही बड़ी बात, वर्ल्ड कप 2027 पर दिया बयान
संबंधित खबरें
चार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
1 hr agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
2 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
2 hrs agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
3 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
3 hrs agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
5 hrs agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
5 hrs agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines