---विज्ञापन---

खेल angle-right

श्रीलंका में क्रिकेट कोच की हत्या से सनसनी, खिलाड़ियों से विवाद के बाद क्रिकेटर गिरफ्तार

श्रीलंका में एक 62 साल के कोच की हत्या कर दी गई है. खिलाड़ियों ने पहले उन्हें कथित तौर पर मारा और बाद में उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने 17 साल के क्रिकेटर को हिरासत में लिया है. आइए समझते हैं पूरा मामला

---विज्ञापन---

श्रीलंका से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक क्रिकेट कोच की हत्या कर दी गई है. 62 साल के कोच सुमित फर्नांडो की अपने ही खिलाड़ियों से लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उनकी जान चली गई. सुमित फर्नांडो श्रीलंका के कई इंटरनेशनल खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके हैं. बताया जा रहा है कि पानी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद खिलाड़ियों ने कोच को पीटा और उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

8 अगस्त का है मामला

सुमित फर्नांडो 8 अगस्त को ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब में मौजूद थे, जहां पर पानी को लेकर खिलाड़ियों से उनकी बहस हो गई. इसके बाद खिलाड़ियों ने उन्हें कथित तौर पर पीट दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस घटना से जुड़े 17 साल के क्रिकेटर को गिरफ्तार किया है.

---विज्ञापन---

कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किए जाने के बाद 17 साल के इस क्रिकेटर को 17 अगस्त तक के लिए बाल देखभाल सेवा विभाग की निगरानी में रहने का आदेश दिया गया है. पुलिस के मुताबिक झड़प के समय कोच ने कथित तौर पर एक खिलाड़ी पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसके बाद 17 साल के खिलाड़ी ने कोच को पीट दिया और उन्होने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. फर्नांडो श्रीलंका के वनडे कप्तान कुसल मेंडिस समेत कई खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Exclusive: रोहित शर्मा का आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना मुश्किल

---विज्ञापन---

पुलिस कर रही है जांच

फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि कोच फर्नांडो को पहले से ही दिल की बीमारी थी. पुलिस अधिकारियों ने कोच के शव की जांच भी करवाई है. कोच का अंतिम संस्कार गुरुवार 13 अगस्त को किया जा चुका है. हालांकि उनकी रिपोर्ट आना फिलहाल बाकी है. बता दें कि भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर ही गई हुई है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाना है. मुकाबला गॉल में खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले ये खबर चौंकाने वाली है.

ये भी पढ़ें: हरभजन ने लियोनेल मेसी का उदाहरण देकर रोहित-विराट पर कही बड़ी बात, वर्ल्ड कप 2027 पर दिया बयान

---विज्ञापन---

First published on: Aug 13, 2026 11:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola