6 Wickets in a Single Over: क्रिकेट के इतिहास में आपने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के और 6 चौके लगते जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी गेंदबाज ने 6 गेंदों पर 6 विकेट चटकाए हैं. क्रिकेट की दुनिया में हैट्रिक लेना ही किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दो गेंदबाजों ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया जिसे सुनकर लोग आज भी हैरान रह जाते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के एलेड कैरी और गैरेथ मॉर्गन ने लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था. यह कारनामा आज भी क्रिकेट जगत के सबसे अनोखे और हैरान कर देने वाले रिकॉर्ड्स में गिना जाता है.
2017 में पहली बार हुआ था ऐसा चमत्कार
हालांकि, यह कारनामा इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं, बल्कि क्लब क्रिकेट में देखने को मिला है. सबसे पहले 21 जनवरी 2017 को ऑस्ट्रेलिया के एलेड कैरी ने यह चमत्कार किया था. उन्होंने ये कारनामा गोल्डन पॉइंट क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए किया था. विक्टोरिया में खेले गए इस मुकाबले में जब कैरी अपना ओवर लेकर आए, तब विरोधी टीम 2 विकेट पर 40 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी. लेकिन इसके बाद मैच का पूरा नजारा बदल गया.
पारी के 9वें ओवर में कैरी ने लगातार 6 गेंदों पर 6 बल्लेबाजों को आउट कर सनसनी मचा दी. पहली गेंद पर बल्लेबाज स्लिप में कैच आउट हुआ, दूसरी गेंद पर विकेटकीपर ने कैच लपका और तीसरी गेंद पर बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू आउट हो गया. इसके बाद अगली तीनों गेंदों पर बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हो गए. इस तरह एलेड कैरी ने डबल हैट्रिक के साथ मैच खत्म कर दिया.
2023 में इस गेंदबाज ने दोहराया था ये कारनामा
इसके बाद साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के ही गैरेथ मॉर्गन ने भी इसी कारनामे को दोहराया. मडजीराबा नेरंग क्लब की ओर से खेलते हुए मॉर्गन ने लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया. विरोधी टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 4 रन चाहिए थे, लेकिन मॉर्गन ने अकेले दम पर पूरा मैच पलट दिया. उनकी पहली चार गेंदों पर बल्लेबाज कैच आउट हुए, जबकि आखिरी दो गेंदों पर उन्होंने बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर दिया. मॉर्गन की टीम ने यह मुकाबला 4 रन से जीत लिया.
ये भी पढ़ें- KKR vs MI Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें लाइव मैच? जानें TV से लेकर मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स
इंटरनेशनल क्रिकेट में इन गेंदबाजों ने झटके हैं एक ओवर में 5 विकेट
इंटरनेशनल क्रिकेट में आज तक कोई भी गेंदबाज 6 गेंदों पर 6 विकेट लेने का रिकॉर्ड नहीं बना पाया है. हालांकि, न्यूजीलैंड के नील वैगनर (2011), बांग्लादेश के अल-अमीन हुसैन (2013) और भारत के अभिमन्यु मिथुन (2019) एक ओवर में 5 विकेट लेने का कारनामा जरूर कर चुके हैं. यही वजह है कि एलेड कैरी और गैरेथ मॉर्गन का यह रिकॉर्ड क्रिकेट इतिहास के सबसे दुर्लभ और अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स में शामिल माना जाता है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB की टीम को मिली एक और बड़ी खुशखबरी, फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी कमजोरी होगी दूर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
22 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines