IPL 2026: RCB की टीम को मिली एक और बड़ी खुशखबरी, फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी कमजोरी होगी दूर
IPL 2026: गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है. टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नजर आ रही है. प्लेऑफ में पहले से ही जगह बना चुकी आरसीबी की टीम को अब एक बड़ी खुशखबरी मिली है. फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी कमजोरी दूर हो गई है.

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली है. 22 मई को होने वाले इस मुकाबले में आरसीबी की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी. जिससे उनकी जगह टॉप 2 में पक्की हो जाए. हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले आरसीबी की टीम को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है. प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सबसे बड़ी कमी भी दूर होने वाली है.
समस्या में थी आरसीबी की टीम
2 / 6प्लेऑफ में पहुंचने से पहले आरसीबी की टीम को 2 बड़े झटके लगे थे. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार इंजरी का शिकार हो गए थे. सलामी बल्लेबाजी में तो आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा था.
हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले आई गुड न्यूज
3 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले आरसीबी की टीम को गुड न्यूज मिली है. कप्तान रजत पाटीदार पूरी तरह से फिट होकर टीम के साथ ट्रैवल कर रहे हैं. जिससे मध्यक्रम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो गई है.
अब आरसीबी के लिए आई बड़ी खुशखबरी
4 / 6ईएसपीएन क्रिकइंफो की नई रिपोर्ट के अनुसार इसी हफ्ते के अंत तक फिल साल्ट भी टीम को दोबारा ज्वाइन कर सकते हैं. फिस साल्ट के जुड़ने से सलामी बल्लेबाजी में चल रही समस्या भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी.
जैकब बेथेल होंगे बाहर
5 / 6फिल साल्ट की जगह टीम में खेल रहे जैकब बेथेल को अब बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. बेथेल लगातार फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली पर दबाव भी बढ़ रहा है.
वेंकटेश अय्यर को फिट करना अहम
6 / 6एक बार जब फिल साल्ट और रजत पाटीदार की जब प्लेइंग 11 में वापसी हो जाएगी, तो फॉर्म में चल रहे वेंकटेश अय्यर को फिट करना मुश्किल होगा. हालांकि रोमारियो शेफर्ड की जगह उन्हें चांस दिया जा सकता है.