IPL 2026: आईपीएल 2026 में सीएसके ने अपना आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला. हालांकि टीम को 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ सीएसके का सफर आईपीएल 2026 से खत्म हो गया. सीएसके ने इस सीजन 14 मैच खेले, जिसमें टीम को 6 मैचों में जीत मिली, जबकि 8 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा. सीएसके के 5 खिलाड़ियों ने गुजरात के खिलाफ निराशाजक प्रदर्शन किया.
ये 5 खिलाड़ी सीएसके की हार की वजह बने
जीटी के खिलाफ संजू सैमसन का खाता नहीं खुला और वह पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए. इसके अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया और 7 गेंदों में 16 रन बनाकर चलते बने. वह इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप हो गए. इसके अलावा उर्विल पटेल भी बिना खाता खोल आउट हुए. उन्हें मोहम्मद सिराज ने चलता किया.
जीटी के खिलाफ अंशुल कंबोज ने खराब गेंदबाजी की और महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 56 रन खर्च कर 1 विकेट लिया. उन्होंने 14 की औसत के साथ रन खर्च किए. इसके अलावा स्पेंसर जॉनसन ने भी निराशाजनक गेंदबाजी की और खूब रन लुटाए. उन्होंने 4 ओवर में 47 रन खर्च कर 1 विकेट लिए.
. ये भी पढ़ें: फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग खेलने भारत आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? BCCI के इस फैसले पर टिकी हैं नजरें
जीटी ने 89 रनों से दर्ज की जीत
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 229/4 रन बनाए थे. साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 64 रन बनाए. वहीं, जोस बटलर ने 27 गेंदों में 57 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके 13.4 ओवर में 140 रनों पर सिमट गई. सीएसके की ओर से शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 8 गेंदों में 19 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: 100m से लंबे छक्के पर 8 रन, 3 विकेट लेने पर एक्स्ट्रा ओवर? IPL में आ सकते हैं ये 3 बड़े नियम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines