IND vs NZ Historic Run Chase: 23 जनवरी को भारतीय टीम ने यादगार बनाया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में टी-20 इतिहास का (200+) सबसे तेज रन चेज किया. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों की बदौलत टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया. भारत ने इस जीत के साथ 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
टी-20 में सबसे तेज 200+ स्कोर रन चेज
भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और टी-20 इतिहास का (200+) सबसे तेज रन चेज करते हुए इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में 209/3 रन बनाकर मुकाबला 28 गेंदें शेष रहते ही जीत लिया. भारत की ओर से ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 37 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली थी. वहीं, भारतीय टीम इस मैच के जरिए घर पर 100 टी-20 मैच खेलने वाली पहली एशियाई टीम भी बनी. इसके अलावा 3 बड़े रिकॉर्ड भी भारत ने बनाए.
ये भी पढ़ें: दूसरी पारी में भी नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, Ranji Trophy में बुरी तरह फ्लॉप हुए भारतीय कप्तान
भारत द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किए गए उच्चतम लक्ष्य (टी20I)
209 (भारत बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर 2026) *
209 (ऑस्ट्रेलिया बनाम विशाखापत्तनम 2023)
208 (वेस्ट इंडीज, हैदराबाद 2019)
207 (स्लैबिस, मोहाली 2009)
204 (न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2020)
202 (ऑस्ट्रेलिया, राजकोट 2013)
200+ के लक्ष्यों का सबसे अधिक बार सफलतापूर्वक पीछा करने वाली टीमें
7 (ऑस्ट्रेलिया),
6 (भारत) *
5 (दक्षिण अफ्रीका)
4 (पाकिस्तान)
3 (इंग्लैंड)
200+ के लक्ष्यों का पीछा करते हुए सबसे अधिक गेंदें शेष रहते जीत हासिल करने वाली टीमें (FM टीमें)
28 गेंदें (भारत बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर 2026) (लक्ष्य: 209),
24 गेंदें (पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2025) (लक्ष्य: 205)
23 गेंदें (ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज, बासेटेरे 2025) (लक्ष्य: 215)
14 गेंदें (दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, जोहान्सबर्ग 2007) (लक्ष्य: 206)
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 से पहले आई टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर, बीच मैच में चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines