---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE में John Cena के अंतिम मैच को लेकर Seth Rollins का बड़ा ऐलान, फैंस को किया खुश

13 दिसंबर को WWE Saturday Night's Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. इससे पहले सैथ रॉलिंस ने बड़ा बयान देकर अपने फैंस को खुश कर दिया है.

---विज्ञापन---

Seth Rollins On John Cena Final Match: 13 दिसंबर 2025 का दिन WWE के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है. Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. इसके बाद सीना के 23 साल के करियर का अंत हो जाएगा. हर कोई इस पल का गवाह बनना चाहता है. वॉशिंगटन, डीसी में होने वाले इस शो की सभी टिकटें बिक चुकी हैं. WWE स्टार सैथ रॉलिंस सीना का आखिरी मैच देखने के लिए आएंगे. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है.

WWE स्टार सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?

अक्टूबर 2025 में हुए Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराया था. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में उनके ऊपर ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर और पॉल हेमन ने टर्न लिया. बाद में खबर आई कि रेंस को शोल्डर इंजरी की वजह से टीवी से बाहर होना पड़ा है. रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी. रॉलिंस शायद अब अगले साल रेसलमेनिया के बाद ही रिंग में वापसी कर पाएंगे.

---विज्ञापन---

The Rich Eisen शो में इस बार सैथ रॉलिंस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहां पर रॉलिंस ने NFL के अपने कार्यक्रमों का खुलासा किया. साथ ही साथ यह भी बताया कि वह Saturday Night’s Main Event में सीना का आखिरी मैच देखने के लिए उपस्थित रहेंगे. रॉलिंस ने कहा,”हम सभी क्वीवलैंड गेम के लिए शिकागों में रहेंगे. वहां से जॉन सीना के आखिरी मैच के बाद हमारे पास डीसी वापस आने के लिए एक छोटा रास्ता होगा.”

ये भी पढ़ें:-WWE में Triple H कर रहे हैं Randy Orton के करियर को बर्बाद!, लगातार 4 बड़े इवेंट से हुए गायब

---विज्ञापन---

जॉन सीना का आखिरी मैच किसके साथ होगा?

WWE में जॉन सीना का आखिरी विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट रखा गया था. इसका फाइनल मैच आगामी SmackDown में गुंथर और एलए नाइट के बीच होगा. मुकाबले में गुंथर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में नाइट ने पहले सेमीफाइनल मैच में जे उसो का हराया था. वहीं द रिंग जनरल ने सोलो सिकोआ को मात दी थी.

ये भी पढ़ें:-3 बड़ी गलतियां जो 2025 में Triple H ने WWE के किंग Roman Reigns को लेकर की हैं

---विज्ञापन---

First published on: Dec 04, 2025 02:36 PM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola