India’s tour of Sri Lanka: जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के दौरे पर जाना है। भारत को यहां पर तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलनी हैं। इस दौरे के साथ ही टीम इंडिया में गौतम गंभीर के युग की शुरुआत हो जाएगी। बतौर कोच ये उनका पहला दौरा होगा। ऐसे में उनके कोच बनाने के बाद KKR के तीन खिलाड़ियों की वापसी इस दौरे पर हो सकती है।
श्रेयस अय्यर
गौतम गंभीर के कोच बनाने के बाद श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हो सकती है। वो कमर की चोट से काफी समय से परेशान थे। उन्होंने इस बार आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में उन्होंने 39.00 की औसत से 350 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम ने आईपीएल का भी खिताब अपने नाम किया है।
वेंकटेश अय्यर
शिवम दुबे अभी तक टीम इंडिया में कुछ खास नहीं कर सके हैं। ऐसे में गौतम गंभीर उनकी जगह पर वेंकटेश अय्यर को आजमा सकते हैं। इस बार आईपीएल में उन्होंने बेहद दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 46.25 की औसत से 370 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157 से ज्यादा का था। वो जरूरत पड़ने पर गेंदबाज़ी भी कर सकते हैं। ऐसे में वो भी श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
हर्षित राणा
श्रीलंका दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। ऐसे में टीम इंडिया उनकी जगह पर हर्षित राणा को मौका दे सकती है। हर्षित राणा ने आईपीएल में नई बॉल से अच्छी गेंदबाज़ी की थी। इसके अलावा उन्होंने डेथ ओवर्स में भी अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने इस बार आईपीएल में 19 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में गंभीर उन्हें भी टीम में शामिल कर सकते है।
ये भी पढ़ें- ये डच क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच, गंभीर ने सुझाया नाम
ये भी पढ़ें: WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
35 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
47 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines