क्रिकेट मैच के दौरान अब तक कई खिलाड़ियों की मौत हो चुकी है. आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं. अब जम्मू कश्मीर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के कुलशारी गांव में 21 साल के खिलाड़ी की मौत हो गई है. भालेसा प्रीमियर लीग के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई है.
21 साल के खिलाड़ी की हुई मौत
मुकाबला थलोरन के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जा रहा था. गेंदबाजी के दौरान सुहेल नाम के गेंदबाज की मौके पर ही मौत हो गई. मैच को मौके पर ही रोकना पड़ा. मैदान पर गिरने की वजह से उन्हें तुरंत एसडीएच गंडोह अस्पताल ले जाया गया था. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद डोडा जिले का क्रिकेट जगत गहरे शोक में डूबा हुआ है. स्थानीय खेल जगत की हंस्तियां और टूर्नामेंट के आयोजकों ने भी सुहेल की मौत पर अफसोस जाहिर किया.
जून में श्रीलंका में हुई थी खिलाड़ी की मौत
हाल ही में श्रीलंका के बेरुवाला में एक फ्रेंडली मैच खेला गया था. मैच के दौरान 45 साल के खिलाड़ी जुल्फिकार की मौके पर ही मौत हो गई थी. ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट कार्निवल के तहत के ये मैच हो रहा था. इस घटना के बाद मैच का मजा खुशी से मौत में बदल गया.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान
इन इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने भी तोड़ा दम
साल 1998 में भारत के स्टार खिलाड़ी रमन लांबा की मौत ढाका में एक क्लब मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से हुई थी. फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते समय एक तेज शॉट सीधे उनके सिर पर लगा था, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा फिल ह्यूज की भी साल 2014 में बल्लेबाजी के दौरान मौत हो गई थी. उन्हें बल्लेबाजी के दौरान सिर पर बाउंसर लगी थी.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG 1st ODI: मैच से पहले शुभमन गिल ने दिए 5 बड़े अपडेट, रोहित-विराट पर भी दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines