हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बढ़ाया बिहार का मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला खास सम्मान, देखें तस्वीर

Vaibhav Suryavanshi Award: 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ रहे हैं. वो लगातार हर जगह रन बना रहे हैं. इतनी कम उम्र में वैभव काफी प्रभावित कर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खास अवॉर्ड दिया. उन्होंने दुनिया भर में बिहार का मान बढ़ाया है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी को मिला अवॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi Award: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी इस समय दुनिया भर में अपनी बल्लेबाजी के दम पर चर्चा का विषय बन रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जाकर यूथ क्रिकेट में डंका बजाया और एशिया में भी वो कमाल कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 190 रन की धुआंधार पारी खेली थी. अब सूर्यवंशी को क्रिकेट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से खास अवॉर्ड मिला है. नई दिल्ली में एक अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया था, जहां वैभव को पुरस्कार दिया गया.

वैभव सूर्यवंशी को मिला खास अवॉर्ड

नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया. इसी बीच सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया. 14 साल के वैभव को भारत के 5-18 साल के बच्चों को मिलने वाला सबसे बड़ा खिताब मिला है. इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए ही वैभव सूर्यवंशी ने बिहार का विजय हजारे ट्रॉफी मैच मिस किया.

वैभव सूर्यवंशी को सुबह 7 बजे बुलाया गया था, जहां राष्ट्रपति भवन में 19 अन्य बच्चों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ने और नाम बनाने के लिए पुरस्कार दिया गया. द्रौपदी मुर्मू ने अपनी स्पीच में वैभव सूर्यवंशी समेत सभी बच्चों की तारीफ की और उन्हें भविष्य के लिए मोटिवेट किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी, अब देख पाएंगे ‘हिटमैन’ के चौके-छक्के!

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में मचाई तबाही

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-27 सीजन के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचा दी. बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच पहला मैच हुआ. वैभव ने इस मुकाबले में पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था. वो मात्र 36 गेंदों में अपने शतक पर पहुंच गए. सूर्यवंशी ने इसके बाद भी बड़े शॉट्स लगाए और 84 गेंद में 190 रन ठोक दिए. सूर्यवंशी ने 16 चौके और 15 छक्के जड़े. अटकलें हैं कि संभवत: वैभव शायद विजय हजारे ट्रॉफी के अगले मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन्हें अंडर 19 वर्ल्ड कप की तैयारी करनी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ताबड़तोड़ बैटिंग से लूटी महफिल, पर शतक से चुके विराट कोहली, दिल्ली के लिए ‘आखिरी’ मैच में बनाए इतने रन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola