हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार के 13 साल के लाल का कमाल, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे

भारतीय अंडर 19 टीम की ओर से बिहार के 13 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ कमाल कर दिया। उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अर्धशतक जमा दिया है।

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां पर 3 मैच की वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम ने 3 मैच की खेली गई वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। वहीं अब पहले टेस्ट मैच में भी भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक भी जमाया।

वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी

चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद वैभव, भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर 47 गेंदों में 81 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं। इस दौरान वैभव ने टी-20 अंदाज में गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए। वैभव ने कंगारुओं के खिलाफ 172.34 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी। इस मैच में वैभव से भारतीय टीम को शतकीय पारी की उम्मीद है।

मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 71.4 ओवर में 293 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रिले किंग्सेल ने 77 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा क्रिश्चियन होवे ने 89 गेंदों में 48 रन बनाए थे। भारत की ओर से समर्थ नागराज ने 13.4 ओवर में 49 रन खर्च कर 3 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद एनान ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 14 ओवर में 103/0 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

वैभव सूर्यवंशी ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में बिहार के लिए डेब्यू कर खूब सुर्खियां बिखेरी थी। उन्होंने मुंबई के खिलाफ डेब्यू किया था। इस दौरान मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी वैभव की खूब प्रशंसा की थी। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ भी रणजी मैच खेला था। हालांकि दोनों ही पारियों में वह अपना खाता नहीं खोल सके। अब तक खेले गए 2 रणजी मैच में वैभव ने 31 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जायसवाल ने रचा इतिहास, सहवाग के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola