हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: यशस्वी जायसवाल ने 1 बॉल पर बनाए 13 रन, बने ये कारनामा करने वाले दुनिया एकमात्र बल्लेबाज

IND vs ZIM: यशस्वी जायसवाल भले ही पांचवें टी 20 मैच में कुछ ख़ास न कर सके,लेकिन उन्होंने एक बड़ा कारनाम कर दिया है। उनसे पहले अभी तक टी 20 में ये कारनामा किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया है।

विज्ञापन

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे और भारत के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास बना दिया है। उन्होंने इस मैच की पहली ही गेंद पर 13 रन बनाए दिए। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया ये रिकॉर्ड

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो टी20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। टॉस जीत कर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वो ही पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए थे। रजा ने पहली ही गेंद नो बॉल कर दी थी और यशस्वी ने सिक्स मार दिया था। इसी के साथ उन्होंने बिना किसी गेंद पर 7 बना दिए थे। अगली ही गेंद पर उन्होंने फिर से छक्का मार दिया था। इसी के एक साथ यशस्वी ने एक ही गेंद पर 13 रन बना दिए।

विज्ञापन

 

टीम इंडिया ने बनाया बड़ा स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 167 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 1 चौके और 4 छक्के लगाए।

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए आखिरी ओवर्स में शिवम दुबे ने 2 गेंद में 26 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट ब्लेसिंग मुजरबानी ने लिए। उन्होंने दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा सिकंदर रजा, रिचर्ड एनगारवा और ब्रैंडन मावुता ने 1-1 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: ‘घरेलू क्रिकेट वास्तव में…’ यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान; सामने आया Video

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: हरारे में आज गेंदबाज या बल्लेबाज किसको मिलेगा फायदा, यहां देखें पिच रिपोर्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola