चांद पर मचने वाली भारी तबाही! फाल्कन-9 से होगा भयानक टक्कर, नजारा देख कांप उठेगी पूरी दुनिया

स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट का मलबा बुधवार को चांद से टकराएगा. 8700 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होने वाली इस टक्कर से चांद पर 17 मीटर चौड़ा गड्ढा बन सकता है.

Falcon 9 rocket debris moon crash

चांद की सतह से टकराएगा फाल्कन-9 रॉकेट का टुकड़ा

चांद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अंतरिक्ष में भटक रहा स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट का एक हिस्सा बुधवार को दोपहर 12:05 बजे चांद से टकराने वाला है. इस टक्कर के समय रॉकेट के टुकड़े की रफ्तार करीब 8700 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. वैज्ञानिकों के अनुसार यह जोरदार टक्कर पृथ्वी से सीधे आंखों से दिखाई नहीं देगी. हालांकि टेलिस्कोप की मदद से चांद की सतह से उठने वाला धूल का गुबार देखा जा सकता है. यह गुबार करीब 50 किलोमीटर तक ऊपर उठ सकता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इस घटना से अंतरिक्ष विज्ञान को समझने में काफी मदद मिलेगी.

विज्ञापन

2025 में लॉन्च हुए मिशन का हिस्सा था यह रॉकेट

स्वतंत्र खगोलशास्त्री बिल ग्रे के मुताबिक यह रॉकेट जनवरी 2025 में अमेरिका और जापान के एक संयुक्त चंद्र मिशन के तहत लॉन्च किया गया था. वैज्ञानिकों ने रॉकेट के इस भटके हुए हिस्से को 2025-010डी नाम दिया है. फाल्कन-9 के मुख्य हिस्सों को तो दोबारा इस्तेमाल के लिए धरती पर वापस ले आया जाता है, लेकिन ऊपरी हिस्से अंतरिक्ष में ही छूट जाते हैं. यह मलबा लगभग चार हजार किलोग्राम वजनी और करीब पांच मंजिला इमारत जितना बड़ा है. अब यह भटकता हुआ हिस्सा चांद के आइंस्टीन क्रेटर के पास टकराने जा रहा है.

विज्ञापन

टक्कर से चांद पर बनेगा 17 मीटर बड़ा गड्ढा

खगोलशास्त्री बिल ग्रे ने सबसे पहले इस घटना की जानकारी दी थी. उनके अनुसार इस भीषण टक्कर से चांद की सतह पर करीब 17 मीटर चौड़ा एक नया गड्ढा बन जाएगा. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस घटना से चांद को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचेगा. उल्टा इससे वैज्ञानिकों को चांद की सतह और अंतरिक्ष में होने वाले टकरावों के असर का अध्ययन करने का शानदार मौका मिलेगा. इस डेटा का इस्तेमाल भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों को डिजाइन करने में किया जाएगा. यह घटना अंतरिक्ष में जमा हो रहे कचरे के प्रति भी दुनिया का ध्यान खींचती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ