---विज्ञापन---

साइंस angle-right

मिला पृथ्वी जैसा दिखने वाला ग्रह, अंतरिक्ष में जीवन होने की जगी नई उम्मीद

White Dwarf किसी तारे का अवशेष होता है, जो परमाणु ईंधन के खत्म हो जाने और अपनी बाहरी परतों को गिराने के बाद बचता है।

---विज्ञापन---

New Earth Like Planet Found: वैज्ञानिकों को पृथ्वी जैसा दिखने वाला एक नया ग्रह मिला है, जिससे अंतरिक्ष में जीवन होने की एक नई उम्मीद जगी है। अनुमान है कि  ये नया ग्रह धरती के समान mass वाला चट्टानी ग्रह हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये ग्रह धनु तारामंडल में स्थित एक white dwarf के चारों ओर चक्कर लगा रहा है।

दरअसल, खगोलविदों की एक टीम ने सौर मंडल से 4000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक तारे की परिक्रमा कर रहे पृथ्वी जैसे ग्रह की खोज की है, जो संभावित रूप से पृथ्वी के सुदूर भविष्य के बारे में एक उम्मीद जता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैज्ञानिक इस नए ग्रह को लेकर काफी उत्साहित हैं, फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है।

---विज्ञापन---

नए ग्रह से भविष्य की जगी उम्मीद

वैज्ञानिकों की ये नई खोज पृथ्वी के अस्तित्व के लिए आशा की किरण लेकर आई है। जिससे उस स्थिति जब हमारा सूर्य अपने अंतिम चरण में होगा और वह पृथ्वी को कथित तौर पर निगल जाएगा तो इस नए ग्रह से इंसानों के जिंदा रहने की संभावना होगी। वैज्ञानिकों ने कहा कि इस नए ग्रह के अलावा बृहस्पति के चारों ओर चंद्रमा या शनि के पास एन्सेलाडस भविष्य की पीढ़ियों के लिए संभावित नए आश्रय बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

क्या होता है white dwarf?

जानकारी के अनुसार white dwarf किसी तारे का अवशेष होता है, जो परमाणु ईंधन के खत्म हो जाने और अपनी बाहरी परतों को गिराने के बाद बचता है। यह सूर्य के अंतिम हिस्से का प्रतीक है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सूर्य का परमाणु ईंधन खत्म होने के बाद वह दिखने में किसी लाल रंग के दानव की लगेगा फिर वह सिकुड़कर white dwarf बन जाएगा। इतना ही नहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके विस्तार की सीमा यह निर्धारित करेगी कि सौर मंडल में कौन से ग्रह (बुध और शुक्र) इसमें समा जाएंगे।

First published on: Nov 09, 2024 08:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola