आखिरकार सुलझी Uranus की गुत्थी, वैज्ञानिकों ने बताई असली ड्यूरेशन

वैज्ञानिकों ने Uranus Planet के दिन की असली लंबाई का पता लगा लिया है। हबल टेलीस्कोप की दस साल की स्टडी से पता चला कि यूरेनस एक पूरा चक्कर 17 घंटे, 14 मिनट और 52 सेकंड में पूरा करता है। ये समय NASA के पुराने अनुमान से 28 सेकंड ज्यादा है। इस अध्ययन में ग्रह के मैग्नेटिक फील्ड और ऑरोरा से आने वाली रेडियो वेव्स की मदद ली गई।

आखिरकार सुलझी Uranus की गुत्थी, वैज्ञानिकों ने बताई असली ड्यूरेशन
विज्ञापन

स्पेस की मिस्टीरियस दुनिया में एक बड़ा राज आखिरकार सुलझ गया है। वैज्ञानिकों ने सालों की मेहनत के बाद यूरेनस ग्रह (Uranus) के दिन की सही ड्यूरेशन पता कर ली है। पहले जो अनुमान लगाए गए थे वो अब थोड़ा बदल गए हैं। इस खोज से भविष्य में planet पर रिसर्च और मिशन की प्लानिंग में भी मदद मिलेगी।

अब तय हुआ, यूरेनस का असली दिन कितना लंबा है

नई रिसर्च के अनुसार, यूरेनस को खुद का एक पूरा चक्कर लगाने यानी एक दिन पूरा करने में 17 घंटे, 14 मिनट और 52 सेकंड लगते हैं। ये जानकारी हबल स्पेस टेलीस्कोप से मिले 10 साल के डेटा के आधार पर निकाली गई है। इससे पहले नासा के वॉयेजर-2 मिशन ने जो समय बताया था, उससे यह 28 सेकंड ज्यादा है।

Advertisment

हबल ने खोले राज, नया अनुमान सबसे सटीक

इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने यूरेनस की ऑरोरा यानी नॉर्दन लाइट्स और उसके चुंबकीय क्षेत्र (magnetic field) की बारीकी से जांच की। फ्रांस की पेरिस ऑब्जर्वेटरी के वैज्ञानिक लॉरेंट लामे और उनकी टीम ने 10 साल तक यूरेनस की निगरानी की और तब जाकर यह सटीक टाइमिंग सामने आई।

यूरेनस का उल्टा घूमना भी बना रहस्य

यूरेनस बाकी ग्रहों की तुलना में एकदम अजीब तरह से घूमता है। इसका रोटेशन एक्सिस 98 डिग्री झुका हुआ है, यानी ये ऐसा घूमता है जैसे कोई सोया हुआ इंसान करवट बदल रहा हो। इसके मैग्नेटिक पोल भी अपने एक्सिस से 59 डिग्री तक अलग हैं जो इसे और रहस्यमय बना देते हैं।

भविष्य की रिसर्च के लिए बनेगा रास्ता

यूरेनस की इस नई जानकारी से वैज्ञानिकों को अब इस ग्रह पर भविष्य में भेजे जाने वाले यान या मिशनों की प्लानिंग में आसानी होगी। क्योंकि गैसों से बने इस ग्रह पर तेज हवाओं और घने बादलों की वजह से रोटेशन टाइम समझ पाना काफी मुश्किल था। अब सही समय पता चलने से इसकी सरफेस, एनवायरनमेंट और मौसम को समझने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ