Blue Supermoon: इस साल रक्षाबंधन बेहद खास है। त्योहार के दिन ही ‘स्टरजियॉन मून’ नाम का एक खास चांद दिखाई देगा। ये दुर्लभ चांद आसमान में अपनी चमक बिखेरेगा। आपको इसे देखने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं। घर की छत से ही इसका दीदार कर सकते हैं।
स्टरजियॉन मून नाम थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन ये एक विशाल मछली का नाम है। अमेरिका के ग्रेट लेक्स में इन दिनों ये मछलियां पकड़ी जाती हैं, इसलिए चांद का ये नाम पड़ा।
यह भी पढ़े: रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, नहीं देनी पड़ेगी परीक्षा; जानें कैसे होगा सेलेक्शन?
क्या होता है स्टर्जन मून?
स्टर्जन मून दरअसल एक सीजनल ब्लू मून है। एक सीजन में चार पूर्णिमा होती हैं। इनमें से तीसरी पूर्णिमा को स्टरजियॉन मून कहते हैं। इस साल गर्मियों का सोल्टिस 20 जून को था। इसलिए पहला पूर्ण चंद्र 22 जून, फिर दूसरा 21 जुलाई और अब तीसरा 19 अगस्त को हो रहा है। यानी ये इस सीजन का तीसरा ब्लू मून है।
क्यों कहते हैं स्टर्जन मून?
इसका नाम स्टर्जन मछली के नाम पर रखा गया है। नेटिव अमेरिकन इलाका ग्रेट लेक्स में इन दिनों स्टर्जन मछलियां दिखाई पड़ती हैं। इसलिए इस समय निकलने वाले चंद्रमा का नाम स्टरजियॉन रखा गया है। कुछ जगहों पर इसे ग्रेन वाइल्ड राइस मून भी बुलाया जाता है।
यह भी पढ़े: Raksha Bandhan Bank Holiday 2024: जानिए 19 अगस्त को कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद?
कैसे देखें स्टर्जन मून?
आप 19 अगस्त की रात करीब 11:55 बजे स्टर्जन मून को आसमान में देखकर स्टरजियॉन मून को आसानी से देख सकते हैं। चंद्रमा रात में सबसे ज्यादा चमकीला होगा। अगर आप चंद्रमा की सतह को और बेहतर तरीके से देखना चाहते हैं तो आप दूरबीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Blue Supermoon: क्यों है ये खास?
सीजनल ब्लू मून हर दो से तीन साल में एक बार आता है। इसलिए स्टर्जन मून देखने का मौका बहुत कम मिलता है। और इस बार यह रक्षाबंधन के दिन पड़ रहा है, जो इसे और भी खास बनाता है।
संबंधित खबरें
मंगल के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, क्या है MMX मिशन?
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
3 days agoजिंदगी के लिए पृथ्वी के अलावा साइंटिस्ट्स को क्यों है बेहतर ग्रह की उम्मीद?
8 days ago11 अक्टूबर को धरती से टकरा सकता जबरदस्त सौर तूफान, भारत पर क्या होगा असर?
12 days agoसुपर-डुपर अल नीनो मजबूत, धरती के बड़े हिस्से में बढ़ेगी गर्मी
14 days agoफ्रांसिस हैल्जेन ने जीता फिजिक्स का नोबेल प्राइज 2026
16 days ago'ऑप्टोजेनेटिक्स' पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में नोबेल प्राइज
17 days agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino
20 days agoSpaceX का रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां कोई इंसान न गया हो
24 days agoअंतरिक्ष में मिल गया जीवन? करोड़ों किमी दूर एक ग्रह से आ रहे रेडियो सिग्नल
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines