WiFi Router Vastu: आज के दौर में इंटरनेट सिर्फ सुविधा नहीं, एक अहम जरूरत बन चुका है. शहर हो या गांव, हर घर में WiFi राउटर मौजूद है. ऑनलाइन पढ़ाई, स्मार्ट टीवी, CCTV और वर्क फ्रॉम होम जैसी चीजों ने इसे बेहद जरूरी बना दिया है. चूंकि यह अब घर की उपयोगी डिवाइस है, इसलिए लोग तकनीक के साथ अब वास्तु नियमों पर भी ध्यान देने लगे हैं. वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि घर में राउटर की सही जगह जीवन और किस्मत पर असर डालती है.
WiFi के लिए ये दिशा है सबसे शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार राउटर रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सबसे बेहतर मानी जाती है. इसे ईशान कोण कहा जाता है. यह दिशा ज्ञान, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है. यहां राउटर लगाने से घर में उन्नति और सोच में स्पष्टता आती है.
पूर्व दिशा देता है डेवलपमेंट
अगर उत्तर-पूर्व में जगह न हो, तो पूर्व दिशा भी अच्छा विकल्प है. यह दिशा नई शुरुआत और तरक्की का प्रतीक मानी जाती है. इस दिशा में रखा राउटर करियर और पढ़ाई से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है.
क्यों ऊंचाई पर रखें राउटर?
वास्तु के अनुसार किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को जमीन पर नहीं रखना चाहिए. राउटर को हमेशा थोड़ी ऊंचाई पर रखना जरूरी है. दीवार, टेबल या रैक पर रखने से ऊर्जा का प्रवाह बेहतर रहता है और नकारात्मकता कम होती है.
यहां न रखें राउटर
बेडरूम में राउटर रखना वास्तु के खिलाफ माना जाता है. इससे नींद में परेशानी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इसके अलावा पूजा स्थान और रसोईघर में भी इसे रखने से बचना चाहिए, क्योंकि ये स्थान शुद्धता और संतुलन के लिए होते हैं.
यह भी पढ़ें: Mahabharata Facts: गणेश जी ने अपने दांत से लिखा महाभारत, जानें इस महाकाव्य के अनसुने रोचक फैक्ट्स
इस दिशा से बनाएं दूरी
वास्तु में दक्षिण-पश्चिम दिशा को स्थिरता की दिशा माना जाता है. यहां राउटर रखने से ऊर्जा रुक सकती है और काम में बाधा आ सकती है. इसलिए इस दिशा से दूरी बनाए रखना बेहतर है.
WiFi लगाने की वैकल्पिक दिशाएं
कुछ मान्यताओं में दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा को भी उपयुक्त माना गया है. दक्षिण-पूर्व अग्नि तत्व से जुड़ी होती है, जो सक्रियता बढ़ाती है. वहीं उत्तर-पश्चिम दिशा गतिशीलता और संतुलन बनाए रखती है.
साफ खुली जगह है जरूरी
राउटर के आसपास गंदगी या भारी सामान नहीं होना चाहिए. वास्तु के अनुसार साफ और खुला स्थान सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. इससे घर का माहौल भी हल्का और संतुलित बना रहता है.
पानी और धातु से दूरी
राउटर को पानी के स्रोतों और भारी धातु की वस्तुओं से दूर रखना चाहिए. इससे न सिर्फ तकनीकी दिक्कतें कम होती हैं, बल्कि ऊर्जा का संतुलन भी बिगड़ने से बचता है.
यह भी पढ़ें: Tri-ekadash Yog: मंगल-अरुण की ‘लाभ दृष्टि’ से इन 5 राशियों की इनकम होगी डबल, करियर में आएगा बड़ा बदलाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
44 mins agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
13 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
14 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
16 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
20 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
2 days agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines