क्या सच में गर्भवती महिलाओं को नहीं काटते सांप? जाने क्या है इसके पीछे की सच्चाई!

अकसर सुनने को मिलता है कि सांप ने किसी को काट लिया और उसकी मृत्यु हो गई। शास्त्र कहता है कि सांप किसी को भी बिना कारण नहीं काटता, जब किसी प्राणी से सांप को खतरा महसूस होता है तभी वह काटता है। लेकिन अगर मैं आपको ये कहूं कि सांप गर्भवती महिलाओं को नहीं काटता तो.. इस लेख में हम आपको इसी रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं।

snake

हिन्दू धर्म में सांपों का एक अलग ही महत्व है। लोग कई अवसर पर सांपों की पूजा भी किया करते हैं।  हिन्दू वेद-पुराणों में सांप को लेकर कई मान्यताएं भी है। इन्हीं मान्यताओं में से एक यह है कि सांप गर्भवती महिलाओं को नहीं काटते! आइए जानते हैं इससे जुड़ी कथा जिसका वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण में किया गया है।

विज्ञापन

ब्रह्मवैवर्त पुराण की कथा 

ब्रह्मवैवर्त पुराण में वर्णित कथा के अनुसार पौराणिक काल में किसी शिव मंदिर में एक गर्भवती महिला भगवान शिव की तपस्या में लीन थी। कुछ समय बाद सांपों का एक जोड़ा शिव मंदिर में आया और महिला को तपस्या करता देख हैरान हो गया। फिर उस सांप के जोड़े के मन में विचार आया कि क्यों न इस महिला की तपस्या भंग की जाए। उसके बाद सांपों का वह जोड़ा महिला के चारों ओर परिक्रमा करने लगा। परिक्रमा करते हुए वह सांपों की आवाज भी निकालता ताकि महिला की तपस्या जल्द भंग हो जाए। कई कोशिशों के बाद भी जब महिला विचलित नहीं हुई तो जोड़े को क्रोध आ गया और दोनों महिला के वस्त्र के अंदर जा पहुंचे।

विज्ञापन

जिसके बाद महिला का ध्यान भंग हो गया। सांपों के इस व्यवहार से महिला के गर्भ में पल रहा शिशु क्रोधित हो उठा और सम्पूर्ण नाग जाति को श्राप दे दिया कि यदि आज के बाद से कोई भी सांप गर्भवती स्त्री के आस-पास भी आया तो वह अंधा हो जाएगा। तभी से ये मान्यता चली आ रही है कि जब भी कोई सांप किसी गर्भवती महिला के पास आता है तो उसे दिखाई देना बंद हो जाता है। इसी कारण वह गर्भवती महिलाओं को काट नहीं सकता। कहा जाता है कि उस महिला के गर्भ में पल रहा शिशु ही आगे चलकर श्री गोगा जी देव, श्री तेजा जी देव और जाहरवीर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

विज्ञापन

वैज्ञानिक कारण

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि धर्मशास्त्र के इस बात जो विज्ञान भी मान्यता देता है। विज्ञान का मानना है कि जब भी कोई स्त्री गर्भधारण करती है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। हार्मोन्स में बदलाव के कारण गर्भवती महिलाओं के शरीर से एक अलग ही गंध आती है। इसी गंध को आभास कर शायद सांप गर्भवती महिला के नजदीक नहीं आते।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ