Vivah Muhurat Significance: हिंदू धर्म में विवाह को सिर्फ एक सामिजक रीति-रिवाज के तौर पर नहीं देखा जाता है. शादी-विवाह को पवित्र आध्यात्मिक बंधन के रूप में माना जाता है. विवाह के लिए शुभ-मुहूर्त देखना बहुत ही जरूरी होता है. शादी से पहले लड़के-लड़की की कुंडली देखी जाती है और शुभ मुहूर्त निकाला जाता है. शादी और शुभ मुहूर्त के बारे में सभी लोग जानते हैं. कई बार लोगों के मन में सवाल आता है शादी के लिए शुभ मुहूर्त क्यों जरूरी होता है. आइये वैदिक ज्योतिष के अनुसार शादी और शुभ मुहूर्त के महत्व को समझते हैं.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: इन 5 राशियों के लिए शुभ है ज्येष्ठ माह, बन रहे कई खास संयोग, मिलेगा पैसा और प्रमोशन
शादी के लिए क्यों जरूरी है शुभ मुहूर्त
शादी के पवित्र बंधन के लिए मुहूर्त देखना बहुत ही जरूरी होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में कोई भी कार्य करने से सफलता की अधिक संभावना होती है. अगर काम अशुभ मुहूर्त में या बिना मुहूर्त के किया जाए तो रुकावट और बाधा आती है. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है. शुभ मुहूर्त में विवाह का सकारात्मक प्रभाव दंपति के जीवन पर पड़ता है. चलिए शुभ मुहूर्त में शाकी के लाभ के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Panchak May 2026: 10 या 11 मई, कब से होगी पंचक की शुरुआत? अगले 5 दिनों रहना होगा सावधान!
शुभ मुहूर्त में शादी के लाभ
- शादी के बाद वैवाहिक जोड़े के लिए सुखमय जीवन के लिए शुभ मुहूर्त में विवाह जरूरी होता है. शुभ मुहूर्त में विवाह करने से जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है.
- विवाह शुभ मुहूर्त में संपन्न किया जाता है, तो दंपति की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है. शुभ मुहूर्त में विवाह करने से दंपति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
- अच्छी सेहत, संतान सुख और वैवाहिक जीवन में स्थायित्व के लिए शुभ मुहूर्त देखना जरूरी होता है. शुभ मुहूर्त में विवाह करने से तलाक या रिश्ता टूटने की उम्मीद कम होती है.
- अगर विवाह शुभ मुहूर्त में किया जाता है तो घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. इसके साथ ही ग्रह दोष का निवारण होता है. शुभ मुहूर्त में किए विवाह से ग्रहों की शुभ दृष्टि प्राप्त होती है.
ये भी पढ़ें – Bajrang Baan: मंगलवार-शनिवार को करें बजरंग बाण का पाठ, हर बाधा और परेशानी होगी दूर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 hr agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
4 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
23 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines