Salt Intake during Vrat: सदियों से हिन्दू धर्म में व्रत और उपवास के दौरान नमक का उपयोग वर्जित है. क्या आप जानते हैं, व्रत के समय नमक से इस प्रकार दूरी रखना केवल एक रिवाज या परंपरा नहीं है, बल्कि यह आत्मा, मन और तन को शुद्ध और संयमित रखने का प्राचीन रहस्य है. यूं तो बहुत से लोग सेंधा नमक खाते हैं, लेकिन समुद्री नमक को पूरी तरह वर्जित कर देते हैं. आइए हिन्दू धर्म के ग्रंथों से जानते हैं कि नमक की इस वर्जना के पीछे की वजह क्या है?
नमक में राजस-तमस गुण
श्रीमदभगवद्गीता के 17वें अध्याय के 9वें श्लोक में कहा गया है कि बहुत कड़वे, खट्टे, लवणयुक्त यानी नमकीन, अत्यधिक गर्म, तीखे, रूखे और जलन पैदा करने वाले आहार राजसी पुरुष को प्रिय होते हैं. यह भोजन दुख, शोक और रोग उत्पन्न करता है. चूंकि साधारण नमक उत्तेजना यानी राजस गुण और नमक का अधिक सेवन आलस्य यानी तमस गुण बढ़ाता है, इसलिए व्रत में मन शांत-एकाग्र रखने के लिए साधारण नमक का त्याग किया जाता है.
यह भी पढ़ें: Vastu for Marriage: सिंगल हैं, लाइफ पार्टनर की चाह है? बेडरूम में करें ये 5 बदलाव, जल्द बनेंगे शुभ विवाह के योग
पद्म पुराण का साक्ष्य
प्रसिद्ध पद्म पुराण में उल्लेख मिलता है कि उपवास के दिनों में कुछ विशिष्ट चीजों का त्याग अनिवार्य है. समुद्री या कृत्रिम नमक प्रोसेस्ड भोजन की कैटेगरी में आता है. इस पुराण के अनुसार, व्रत में केवल वहीं वस्तुएं ग्रहण की जा सकती हैं, जो पूर्णतः प्राकृतिक रूप में भूमि से उत्पन्न हो. समुद्री नमक मानवीय ढंग से बनाया जाता है, इसलिए इसका त्याग किया जाता है.
व्रत खंडित होने की मान्यता
वराह पुराण और स्कन्द पुराण में उल्लेख मिलता है कि व्रत के दौरान रस यानी स्वाद की लालसा का त्याग करना चाहिए. साधारण नामक जीभ को सबसे अधिक सुख और भोग देता है. इसलिए व्रत के दौरान इसके वशीभूत नहीं होना चाहिए. अन्यथा इसके सेवन से व्रत का पुण्य नष्ट हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Milk in Dream: सपने में दूध या दही देखना शुभ है या अशुभ, काम बनेगा या बिगड़ेगा, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
जया पार्वती व्रत की कथा
धार्मिक व्रत कथाओं में भी नमक सेवन न करने के प्रसंग मिलते हैं. भविष्य पुराण में वर्णित जया पार्वती व्रत की कथा के अनुसार, माता पार्वती ने एक बार आमंत्रित देवताओं को बिना नमक का भोजन परोस दिया था. देवताओं ने भी उसे बिना आपत्ति के स्वीकार कर लिया. लेकिन जब माता पार्वती को भूल का एहसास हुआ, वे देवताओं पर बहुत प्रसन्न हुई. उन्होंने कहा, ‘बिना नमक का भोजन व्रत के समान पवित्र होता है.’ कहते हैं तभी से कई विशेष व्रतों में साधारण नमक पूर्ण वर्जित होने की परंपरा चली आ है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 hr agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
18 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
19 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
21 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines