हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hanuman Ji: हनुमान जी को कैसे प्राप्त हुई थी दिव्य शक्तियां? किस श्राप की वजह से भूल गए थे अपनी ताकत

Hanuman Ji: बजरंगबली के पास बचपन से ही कई दिव्य शक्तियां थी लेकिन वह श्राप के कारण सभी शक्तियों के बारे में भूल गए थे. चलिए जानते हैं कि, उनके पास क्या शक्तियां थी वह इन्हें किसके श्राप के कारण भूल गए थे और समय आने पर उन्हें शक्तियां किसने याद दिलाई थीं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Hanuman Ji: हनुमान जी ने भगवान राम की मदद के लिए जन्म लिया था. भगवान विष्णु ने राम के रूप में और भगवान शिव ने हनुमान के रूप में जन्म लिया था. हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां रुद्र अवतार माना जाता है. उनके पास बचपन से कई दिव्य शक्तियां थी और कई वरदानी शक्तियां उन्हें बाद में मिली थीं. अपनी इन दिव्य और वरदानी शक्तियों के मदद से ही हनुमान जी ने प्रभु श्रीराम के कार्य सिद्ध किये थे. लेकिन धार्मिक ग्रंथों में जिक्र मिलता है कि वह अपनी शक्तियों के बारे में भूल गए थे और समय आने पर उन्हें शक्तियों के बारे में याद दिलाया गया था.

हनुमान जी को कैसे मिली थी वरदानी शक्तियां?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी बाल्यावस्था में सूरज को फल समझकर खाने के लिए दौड़े थे. उन्हें सूरज की तरफ बढ़ता देख देवराज इंद्र ने हनुमान जी के मुख पर वज्र से प्रहार किया था. इससे उनका जबड़ा टूट गया था. हनुमान जी के ऊपर प्रहार को देखकर वायुदेव क्रोधित हुए और उन्होंने संसार की वायु को रोक दिया. हनुमान जी को ब्रह्मा जी के स्पर्श से होश आया और उन्हें देवताओं ने वरदान में कई शक्तियां दी.

विज्ञापन

हनुमान जी की वरदानी शक्तियां

उन्हें कुबेर देव ने गदा भेंट की थी इसके अलावा ब्रह्मा जी से युद्ध में कभी ना हार मानने का वरदान मिला. उन्होंने किसी भी अस्त्र से न मरने का वरदान दिया. उन्हें कई वरदान मिले. बाद में हनुमान जी को माता सीता ने अजर-अमर रहने और आठ सिद्धियों का वरदान दिया था. बजरंगबली को अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राकाम्य, प्राप्ति, ईशित्व और वशित्व इन अष्ट सिद्धियों का वरदान मिला था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज, पूर्ण हुआ निर्माण कार्य फिनिशिंग में लगेगा समय, जानें क्या-क्या काम बाकी?

हनुमान जी किस श्राप के कारण भूल गए थे शक्तियां?

विज्ञापन

बचपन में हनुमान जी बहुत ही शरारती थे वह ऋषियों के बागीचे में जाकर फल खाते और बगीचा उजाड़ देते है. इससे सभी परेशान हो गए थे. ऋषियों ने हनुमान जी को समझाया और उनके पिता पवन देव से शिकायत की. लेकिन हनुमान जी की शरारत कम नहीं हुई. इसके बाद अंगिरा और भृगुवंश के ऋषियों ने नाराज होकर उन्हें श्राप दिया की हनुमान जी अपनी शक्तियां भूल जाएंगे लेकिन सही समय आने पर याद दिलाने पर शक्तियां याद आ जाएंगी.

किसने याद दिलाई थी हनुमान जी को शक्तियां?

विज्ञापन

माता सीता की खोज के लिए जब समुद्र पार कर लंका जाने का प्रश्न उठा तब हनुमान जी ने इस बात पर असमर्थता जताई वह अपनी दिव्य और वरदानी शक्तियों के बारे में भूल गए थे. हनुमान जी को जामवंतजी ने शक्तियां याद दिलाई इसके बाद हनुमान जी लंका पार गए और अपनी दिव्य शक्तियों से कई बड़े काम किये.

ये भी पढ़ें – Navpancham Rajyog: 2026 में इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नवपंचम राजयोग से चमकेगी किस्मत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola