Astro Tips: पूजा के दौरान उबासी या नींद आना क्या देता है संकेत, जानें इसका कारण?

Astro Tips: पूजा-पाठ करने के दौरान कई लोगों को उबासी और नींद आने लगती है. अगर आपके साथ ऐसा होता है तो चलिए जानते हैं कि, पूजा के दौरान उबासी या नींद आने का क्या मतलब होता है.

Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में भगवान को प्रसन्न करने के लिए विधिपूर्वक पूजा-पाठ, मंत्र जाप और भजन-कीर्तन करते हैं. पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन के दौरान कई लोगों का खूब मन लगता है तो कई लोगों को पूजा के दौरान नींद आने लगती है. अगर आपको पूजा के दौरान नींद या उबासी आती है तो यह कई बात का संकेत देता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पूजा के दौरान नींद और उबासी आना कैसा होता है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

पूजा के दौरान उबासी आना

विज्ञापन

अगर आपको पूजा के दौरान उबासी आ रही है तो यह संकेत देता है कि, आपका मन पूजा में नहीं लग रहा है. थकावट के कारण भी पूजा के दौरान उबासी आती है. इसके अलावा पूजा के दौरान चिंता, उलझन और बेचैनी होने की वजह से भी नींद या उबासी आने लगती है. कई बार पूजा के दौरान शांत वातावरण के कारण मन और शरीर विश्राम की अवस्था में आ जाते हैं और नींद आने लगती है.

विज्ञापन

पूजा के समय नींद आने की वजह से भक्ति में कमी होती है. नींद आने की वजह से आप पूजा में पूरी तरह ध्यान नहीं लगा पाते हैं. ऐसा भी माना जाता है कि, पूजा के दौरान नींद आना हमारे पापों का प्रभाव होता है. अगर आपको नींद आती है तो अधिक ध्यान लगाकर पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से आपको पूजा के दौरान नींद नहीं आएगी.

पूजा के समय नींद आती है तो क्या करें?

विज्ञापन

शारीरिक रूप से थके होने के कारण आपको नींद आ सकती है इसलिए आराम से पूजा करें. आप पूजा का समय बदलकर देख सकते हैं. अगर सुबह जल्दी पूजा करने पर नींद आती है तो थोड़ी देर से पूजा करें. इसके साथ ही बैठने की मुद्रा में सुधार करें. पीठ सीधी रखें और आंखें खुली रखकर पूजा करें. इन तरीकों से आप पूजा के दौरान नींद और उबासी के आने से बच सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ