Devuthani Ekadashi 2025: एकादशी तिथि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए खास होती है. हर महीने में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में दो एकादशी व्रत होते हैं. कार्तिक माह का शुक्ल पक्ष एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को है. यह देवउठनी एकादशी होगी. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं. इसी दिन चातुर्मास का समापन होता है. एकादशी का व्रत और पूजा भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा पाने के लिए शुभ होता है. इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना भी शुभ होता है.
एकादशी पर तुलसी की पूजा का महत्व
एकादशी तिथि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है. तुससी के पौधे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का वास माना जाता है. ऐसे में इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना बेहद शुभ होता है. तुलसी के पेड़ की पूजा करने से घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है. आपको देवउठनी के दिन मां तुलसी के इन 108 नामों का जाप करना चाहिए.
तुलसी जी के 108 नाम (Goddess Tulasi 108 Names)
तुलसी मां के नामों का जाप करने के लिए आपको स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए. इसके बाद पूजा-अर्चना संपन्न करें. पूजा करने के बाद शांत स्थान पर आसन बिछाकर बैठें और तुलसी माला का उपयोग कर तुलसी मां के 108 नामों का जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.