Vastu Tips: हर घर में नई चीजें पुरानी हो जाती हैं, कुछ चीजें टूट जाती हैं, कुछ खराब हो जाती हैं या बिगड़ जाती हैं. कुछ लोग टूटी और बिगड़ी चीजों को कोई खास ध्यान नहीं देते हैं. जिन घरों में ऐसे टूटे सामानों की अधिकता या कबाड़ होती है, अक्सर वहां शुभता का आभास कम होता है. इसलिए वास्तु शास्त्र में यह साफ-साफ बताया गया है कि टूटी-फूटी चीजें रखना अशुभ होता है. प्रायः ऐसे घरों में तरक्की में बाधा आती है, आर्थिक नुकसान बढ़ते हैं और घर में तनावपूर्ण माहौल होते हैं. आइए जानते हैं, घर में टूटी-फूटी चीजें और बिगड़े सामान क्यों नहीं रखना चाहिए?
क्यों अशुभ हैं टूटी चीजें?
हिन्दू संस्कृति की पुरानी मान्यताओं के अनुसार, चटके बर्तनों या सामानों को घर में रखने से माता लक्ष्मी नाखुश हो जाती हैं. इससे घर के इनकम पर नेगेटिव असर होता है. इसलिए बड़े-बुजुर्ग इसे घर से निकाल देने की सलाह देते हैं.
वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटी हुई चीजें नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होती हैं. इनकी नेगेटिव ऊर्जा घर के ऊर्जा संतुलन को बिगाड़ती हैं और घर-परिवार में एक बोझिल माहौल बनाए रखती हैं. प्रायः टूटे-बिखरे सामान मानसिक अशान्ति और कलह का वातावरण क्रिएट कर देते हैं.
यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता
भूल से भी घर में न रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को लेकर वास्तु मान्यताएं बेहद साफ है, जो सही दिशा देती हैं. इसलिए उन चीजों को घर से तत्काल निकाल देना चाहिए:
टूटा हुआ शीशा
वास्तु नियम के अनुसार, घर में टूटा हुआ शीशा रखना दुर्भाग्य को निमंत्रण देने जैसा है. क्योंकि यह सबसे अधिक नेगेटिव एनर्जी छोड़ता है.
बंद और टूटी घड़ी
बंद पड़ी और टूटी हुई घड़ी को भी बहुत अशुभ माना गया है. ये चीजें जीवन में अच्छे-बुरे समय और प्रगति में रुकावट को बताती हैं.
खंडित मूर्तियां और फोटो
खंडित मूर्तियां और फोटो, विशेष कर धार्मिक मूर्तियां और तस्वीरें घर से जल्दी ही निकाल देनी चाहिए. वरना, कहते हैं संबंधित देवी-देवता रुष्ट हो जाते हैं और अनिष्ट होने लगता है.
चटके बर्तन
थाली, गिलास, कप, प्लेट, कटोरी आदि यदि घिस गए हो या चटक गए हों, तो उसे घर में नहीं रखना चाहिए. ये समृद्धि के विकास पर असर डालते हैं.
टूटा फर्नीचर
टूटी हुई कुर्सी, टेबल, तिपाई, चौकी, खाट, पलंग, बिस्तर आदि जल्द ही मरम्मत करवा लेनी चाहिए या घर से हटा देनी चाहिए, क्योंकि ये न केवल घर में बाधा डालते हैं बल्कि नेगेटिव एनर्जी बढ़ाते हैं.
बिगड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान
आजकल अक्सर घरों में इलेक्ट्रॉनिक कचरा बढ़ता जा रहा है. खराब पड़े टीवी, मोबाइल, इश्तरी, मिक्सर, हेयर ड्रायर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण घर में कबाड़ की भीड़ बना रहे हैं. इससे घर में असंतुलन और तनाव रहता है.
यह भी पढ़ें: Numerology: कर्ज से मुक्ति दिलाएगा न्यूमरोलॉजी , जानिए पैसों का तनाव कम करने के अंक ज्योतिष उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
8 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
10 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
11 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
13 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
15 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines