हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं सतुआ बाबा? लग्जरी स्टाइल के कारण बने चर्चाओं का केंद्र, 3 करोड़ की कार से ली माघ मेले में एंट्री

Satua Baba Magh Mela: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेला लगा हुआ है. इस मेले में कई साधु-संत पहुंचे हैं. माघ मेले में एक बाबा ने करीब 3 करोड़ की डिफेंडर गाड़ी से एंट्री ली है. वह चर्चाओं में आ गए हैं चलिए आपको बताते हैं कि, डिफेंडर से चलने वाले यह सतुआ बाबा कौन हैं?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Satua Baba Magh Mela: माघ मेले में सतुआ बाबा चर्चाओं का केंद्र बन गए हैं. सतुआ बाबा 3 करोड़ की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार और ब्रांडेड रे-बैन चश्मे को लेकर सुर्खियों में आए हैं. माघ मेले में इनके शिविर के बाहर लोगों की भीड़ लग रही है. लोग इनकी गाड़ी के साथ फोटो ले रहे हैं. ऐसे में लोग उनके बारे में जानना चाह रहे हैं कि, आखिर लग्जरी स्टाइल से रहने वाले यह सतुआ बाबा कौन हैं? चलिए जानते हैं कि, आखिर यह सतुआ बाबा कौन हैं?

कौन हैं सतुआ बाबा?

मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, सतुआ बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक गांव मसौरा में हुआ था. उनकी जन्म तारीख के बारे में कोई पुष्टा जानकारी नहीं है. उनके माता पिता ने उनका नाम संतोष रखा था. उनका असली नाम संतोष तिवारी है. संतोष तिवारी यानी सतुआ बाबा के पिता का नाम शभाराम तिवारी और माता का नाम राजा बेटी है. संतोष तिवारी ने महज 11 साल की छोटी सी उम्र में घर छोड़ दिया था. उन्होंने घर छोड़कर आध्यात्म की राह अपनाई और अब वह संतोष दास और अब सतुआ बाबा के नाम से प्रसिद्ध हैं.

ये भी पढ़ें – Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर करें इन 14 चीजों का दान, सूर्य देव की कृपा से चमकेगा भाग्य

विज्ञापन

विष्णुस्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ के मुखिया

संतोष तिवारी उर्फ सतुआ बाबा विष्णुस्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ के मुखिया हैं. बता दें कि, इस संप्रदाय की पीठ के मुखिया को सतुआ बाबा के नाम से जानते हैं. संतोष दास को छठवें पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन यमुनाचार्य महाराज सतुवा बाबा के निधन के बाद सतुआ पीठ का मुखिया बनाया गया था. यह अक्सर सीएम योगी के साथ नजर आते रहते हैं. लोगों के बीच ऐसी चर्चा है कि, सतुआ बाबा सीएम योगी के खास हैं.

मेले में लग्जरी कार और ब्रांडेड चश्मे को लेकर चर्चाओं में

सतुआ बाबा माघ मेले में लग्जरी कार और ब्रांडेड चश्मे के कारण खूब चर्चाओं में आ गए हैं. सतुआ बाबा करीब 3 करोड़ की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार में और ब्रांडेड रे-बैन का चश्मा पहने नजर आए. हालांकि, मीडिया ने इस बारे में सवाल किया तो बाबा ने कोई सटीक जवाब नहीं दिया. सतुआ बाबा ने कहा कि, उन्हें कार की कीमत के बारे में जानकारी नहीं है. लोग चाहें तो गूगल पर सर्च कर सकते हैं. बाबा इस मामले में सीधा जवाब देने से बचते नजर आए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola