Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति पर करें इन 14 चीजों का दान, सूर्य देव की कृपा से चमकेगा भाग्य

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर दान करने का खास महत्व होता है. कई लोग इस दिन 14 चीजों का दान करना बेहद शुभ मानते हैं. आप मकर संक्रांति पर इन 14 चीजों का दान कर सकते हैं. इन चीजों का दान करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा.

Makar Sankranti 2026

Photo Credit- News24GFX

Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति का दिन दान-पुण्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं. मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर दान करने से इसका कई गुना फल मिलता है. लोक पंरपराओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर 14 चीजों का दान करने के महत्व के बारे में बताया गया है. 14 चीजों का दान करना 14 लोकों का प्रतीक मानते हैं. यह14 लोक ब्रह्मांड के 7 ऊर्ध्व लोक और 7 अधोलोक है. ऐसी मान्यता है कि, 14 चीजों का दान करने से समस्त लोकों में शुभ प्रभाव पड़ता है. चलिए आपको बताते हैं कि, मकर संक्रांति पर किन 14 चीजों का दान करना चाहिए.

विज्ञापन

मकर संक्रांति पर करें इन 14 चीजों का दान

काले और सफेद तिल का दान – तिलों का दान करने से पापों का नाश होता है इससे शनि दोष दूर होते हैं और स्वास्थ्य लाभ मिलता है.

विज्ञापन

गुड़ –जीवन में मधुरता के लिए गुड़ का दान करना चाहिए. इससे संबंधों में मिठाई आती है. गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है.

चावल – जीवन में अन्न समृद्धि पाने और मां अन्नपूर्णा की कृपा के लिए चावल का दान करना चाहिए. इससे घर में अन्न के भंडार सदा भरे रहते हैं.

विज्ञापन

गेहूं – जीनन में स्थिरता और आर्थिक मजबूती के लिए गेंहू का दान करना चाहिए. गेंहू का दान करना बेहद शुभ माना जाता है.

उड़द दाल – मकर संक्रांति का पर्व खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है. आप इस दिन खिचड़ी का दान करें. आप दाल का दान भी कर सकते हैं. इससे पितृ दोष शांति होती है.

विज्ञापन

चना दाल और मूंग दाल – रोग नाश और बल में वृद्धि के लिए चने और मूंग की दाल का दान करना चाहिए. आप इसका दान कर सकते हैं.

नमक – मकर संक्रांति पर खिचड़ी के साथ नमक का जान किया जाता है. नमक का दान करने से नकारात्मकता दूर करने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

सरसों का तेल – आप शनि की पीड़ा से मुक्ति के लिए सरसों के तेल का दान करें. सरसों के तेल का दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं.

विज्ञापन

कंबल – मकर संक्रांति पर गर्म कपड़े और कंबल का दान करना चाहिए. इससे पुण्य प्राप्ति होती है और दरिद्र खत्म होती है.

घी – अच्छे स्वास्थ्य, तेज और सकारात्मक ऊर्जा के लिए घी का दान करना चाहिए. घी का दान करना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

फल – जीवन में सुख-समृद्धि और संतान सुख प्राप्त करने के लिए फलों का दान करना चाहिए.

सब्जियां – प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के लिए आप सब्जियों का दान करें. सब्जियों का दान करने शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

तांबा या पीतल के बर्तन – ग्रह दोष शांति के लिए मकर संक्रांति पर तांबे और पीतल के बर्तनों का दान करना चाहिए. आप सूर्य से संबंधित धातु का दान अवश्य करें.

पैसे – व्यक्ति को इन सभी चीजों का दान करने के साथ ही अपने सामर्थ्य के अनुसार पैसों का दान करना चाहिए. इन सभी चीजों का दान स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा के बाद करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ