हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान

CJP 10 October Protest: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही हिरासत में ले लिया गया, इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन की कमान अजिंक्य शिंदे को सौंप दी.

विज्ञापन
अभिजीत दीपके और अजिंक्य शिंदे (Photo-X/@AjinkyaCJP)

Ajinkya Shinde To Lead CJP Protest: चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और दूसरे अहम सदस्यों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद अजिंक्य शिंदे ने सीजेपी आंदोलन की कमान संभाल ली है.

सीजेपी ने शिंदे को सौंपी जिम्मेदारी

10 अक्तूबर 2026 को पार्टी के एक्स अकाउंट पर जारी एक पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अभिजीत दीपके ने अजिंक्य शिंदे को आंदोलन को लीड करने के लिए कमान सौंप दी. दीपके ने कहा, ‘अगर आप ये वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मुझे, सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार कर लिया गया है.’ उन्होंने समर्थकों से शिंदे का साथ देने और उनकी गैरमौजूदगी में आंदोलन जारी रखने को कहा.

कौन हैं अजिंक्य शिंदे?

महाराष्ट्र के अलीबाग के रहने वाले अजिंक्य शिंदे कई सालों से अभिजीत दीपके के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने पहले आम आदमी पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट के लिए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के तौर पर काम किया था और अभी वो CJP के संगठन प्रभारी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शिंदे की दीपके से पहली मुलाकात 2016 में गोवा में हुई थी. इसके बाद उन्होंने AAP के लिए फुल टाइम वर्क करने के लिए अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी और एक साल तक पार्टी के गोवा चुनाव अभियान में मदद की.

विज्ञापन

गोवा विधानसभा चुनाव में AAP के कोई सीट न जीत पाने के बावजूद अजिंक्य शिंदे पार्टी के साथ काम करते रहे. बाद में वे पार्टी के महाराष्ट्र कामकाज से जुड़े और राज्य के सभी जिलों का दौरा किया. दीपके के साथ लंबे वक्त से जुड़ाव और संगठनात्मक तजुर्बे ने उन्हें अब CJP आंदोलन में सबसे आगे ला खड़ा किया है.

यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारियों की टीम? क्या थी दिल्ली पुलिस की रणनीति

विज्ञापन

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर कार्रवाई

आभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को पुलिस अधिकारियों ने तब हिरासत में लिया जब उनकी मुंबई से आई फ्लाइट दिल्ली में उतरी. वो CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे. दिल्ली पुलिस ने पहले से आवेदन न दिए जाने का हवाला देते हुए प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया था.

पुलिस ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया और उन्हें छत्रसाल स्टेडियम ले गई. राजधानी में रात भर चली कार्रवाई के दौरान कम से कम 400 आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया. इस प्रोटेस्ट से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके गुरुग्राम वाले घर से हिरासत में लिया गया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola