News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Vaishakh Amavasya 2024: अमावस्या तिथि का सनातन संस्कृति में बहुत महत्व है। इस नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य की परंपरा है। यह दिन पितरों को भी समर्पित है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के दूसरे महीने वैशाख की अमावस्या 7 मई को है या 8 मई को, इसे लेकर थोड़ा संशय की स्थिति है। पंडितों के अनुसार, वैशाख अमावस्या 7 मई को सुबह 11 बजकर 41 पर शुरू होकर अगले दिन 8 मई सुबह 08 बजकर 52 मिनट खत्म होगी। सूर्योदय के बाद अमावस्या की तिथि के आरंभ होने कारण 8 मई की सूर्योदय को आधार मानते हुए वैशाख अमावस्या 8 मई को मनाई जाएगी।
वैशाख अमावस्या तिथि पर स्नान और दान के तीन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला मुहूर्त सुबह में 4 बजकर 11 मिनट से लेकर 4 बजकर 51 मिनट तक है। दूसरा मुहूर्त सुबह 5 बजकर 34 मिनट से लेकर 7 बजकर 14 मिनट तक है। वहीं, तीसरा मुहूर्त भी सुबह में ही 7 बजकर 14 मिनट से लेकर 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इनमें दूसरा लाभ-उन्नति मुहूर्त और तीसरा अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त है, जो स्नान और दान के लिए सबसे बढ़िया है।
वैशाख अमावस्या के दिन तीन योग बन रहे हैं- सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और सौभाग्य योग। सर्वार्थ सिद्धि योग दिन में 01:33 बजे से 9 मई की सुबह 05:34 बजे तक, सौभाग्य योग 7 मई की रात्रि 8 बजकर 59 मिनट से 8 मई की शाम 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग की शुरुआत होगी, जो पूरी रात रहेगी।
ये भी पढ़ें: Astro Upay: सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने के 5 ज्योतिष उपाय, तीसरा है सबसे कारगर
1. पितरों की आत्मा की शांति के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए गरीबों को भोजन करवाएं। पशु-पक्षियों को खाना दें।
2. वैशाख अमावस्या के दिन दक्षिण भारत में शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन सभी प्रकार के शनि दोष के उपाय के लिए शनि मंदिर जाकर शनिदेव को नीले वस्त्र और तिल अर्पित करें, तिल तेल का दीया जलाएं।
ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat Upay: 5 मई को प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, खुल जाएगी किस्मत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।