---विज्ञापन---

Religion angle-right

Pradosh Vrat Upay: 5 मई को प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, खुल जाएगी किस्मत!

Pradosh Vrat Upay: सनातन धर्म में प्रत्येक महीन में दो प्रदोष व्रत होते हैं। इस दिन साधक भगवान शिव की पूजा, अनुष्ठान और उपाय करते हैं। यहां भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से लाभ होगा।

---खबर नीचे जारी है---

Pradosh Vrat Upay: हिन्दू महीने के प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इन दोनों तिथियों को ‘प्रदोष तिथि’ और इस दिन के व्रत को ‘प्रदोष व्रत’ कहा गया है। साल 2024 में प्रदोष व्रत 5 मई को पड़ रहा है। सनातन संस्कृति में प्रदोष व्रत के दिन उपवास, पूजा, उपाय और दान करने की प्राचीन परंपरा है। इस पावन व्रत को स्त्री और पुरुष दोनों करते हैं। सुहागन स्त्रियां इस दिन भगवान शिव के साथ देवी पार्वती की पूजा भी करती हैं।

प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय

विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए शिव भक्त और साधक प्रदोष व्रत के दिन विशेष अनुष्ठान और उपाय करते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, प्रदोष व्रत की पूजा, अनुष्ठान और उपाय केवल संध्या में ही किए जाते हैं। आइए जानते हैं, प्रदोष व्रत के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष लेकिन आसान उपाय।

---खबर नीचे जारी है---

बेलपत्र के उपाय

भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है। प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र का विशेष उपाय करने से जल्द ही शुभ समाचार प्राप्त होता है।

1. वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने, संबंध को मजबूत करने या किसी समस्या को दूर करने के लिए 11 बेलपत्रों पर लाल रोली से शिव षडाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” लिखें और इसी मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर अर्पित करें। अपना संकल्प और मनोकामना भगवान शिव को बताएं। ध्यान रखें कि बेलपत्र अर्पित करने के बाद शिवलिंग पर और कुछ अर्पित नहीं करना है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें; हाथ में नहीं टिकता है पैसा, तो पर्स में रखें 3 चीजें; दूसरे नंबर वाली वस्तु कंगाल को भी बना देती है करोड़पति

2. जीवन में धन, मकान, दुकान, वाहन और सुख के अन्य साधनों को पाने की मनोकामना से शिवलिंग पर केसर के घोल से 27 बेलपत्रों पर शिव पंचाक्षरी मंत्र “नमः शिवाय” लिखें और शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके बाद शिव स्तोत्र का पाठ करें।

---खबर नीचे जारी है---

3. ज्ञान, ध्यान और आध्यात्मिकता में वृद्धि और ऊंचाई पाने के लिए अपने हाथ से घिसी हुई चंदन के घोल से “ॐ नमः शिवाय” लिखें और शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद एक माला शिव गायत्री मंत्र “ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्” का जाप करें।

ये भी पढ़ें; अक्षय तृतीया पर करें कमलगट्टे और तुलसी के उपाय, घर में होगी नोटों की बारिश

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 03, 2024 08:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola